Home Top News CJP प्रोटेस्ट पर तत्काल निर्देश देने से इनकार, CJI बोले- उम्मीद है कि समझदारी से काम लिया जाएगा

CJP प्रोटेस्ट पर तत्काल निर्देश देने से इनकार, CJI बोले- उम्मीद है कि समझदारी से काम लिया जाएगा

by Sachin Kumar 16 October 2026, 1:05 PM IST (Updated 16 October 2026, 1:06 PM IST)
16 October 2026, 1:05 PM IST (Updated 16 October 2026, 1:06 PM IST)
SC refuses issue regarding CJP protest

CJP Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है. यह प्रदर्शन कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाना है, जहां सीजेपी तिरंगा भी फहराएगी. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष समझदारी से काम लेंगे और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं, कनॉट प्लेस के व्यापारियों ने प्रदर्शन को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि त्योहारों के सीजन में विरोध प्रदर्शन के कारण उनके कारोबार पर असर पड़ सकता है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह व्यापारियों की चिंताओं और उन्हें होने वाली संभावित परेशानियों को समझता है.

सारी याचिकाएं एक-दूसरे से जुड़ी

कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर हाई कोर्ट पहले से ही सुनवाई कर रहा है. जस्टिस बागची ने कहा कि ये सभी याचिकाएं एक-दूसरे से जुड़ी हैं. इन सभी में याचिकाओं में कोई प्रदर्शन करना चाहता है, कोई व्यापार की सुरक्षा चाहता है और कोई कानून व्यवस्था बनाए रखना चाहता है. इस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि अगर व्यापार को नुकसान पहुंचता है तो वह अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल कर सकता है और इस मामले में मुआवजे का भी आदेश जारी कर सकता है.

ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दायर की याचिका

सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्रई ने बताया कि शीर्ष अदालत ने आज नई दिल्ली की किराना कमिटी और आयरन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से दायर हमारी रिट याचिका पर सुनवाई की. यह रिट याचिका CJP और कांग्रेस पार्टी द्वारा कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान के खिलाफ दायर की गई है. इन विरोध प्रदर्शनों और कामकाज में आ रही रुकावटों की वजह से दिल्ली के व्यापारी बहुत परेशान हैं, खासकर इसलिए क्योंकि अब त्योहारों का सीजन आ रहा है. कोर्ट ने हमारी अर्जेंसी की अपील को स्वीकार कर लिया है और मामले को 26 तारीख के लिए सूचीबद्ध किया है. जब दशहरा की छोटी छुट्टियों के बाद कोर्ट फिर से खुलेगा.

दिल्ली में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले सख्ती, पुलिस बोली- कनॉट प्लेस से आम लोग रहें दूर

जय अनंत देहाद्रई ने बताया कि CJI ने यह भी कहा है कि सभी पक्षों को समझदारी दिखानी चाहिए, क्योंकि इस तरह के विरोध प्रदर्शनों से व्यापारियों और उनसे जुड़े सभी लोगों को भारी नुकसान हो सकता है. इस टिप्पणी के लिए हम कोर्ट के आभारी है और उन्होंने व्यापारियों की तरफ दायर याचिका पर भी सकारात्मक रुख दिखाया है.

सीजेपी का है आज लहरा दो तिरंगा मार्च

मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है. कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालने का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है. राजधानी में करीब 32 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी है. हालांकि, पुलिस ने बड़े मार्च की अनुमति नहीं दी है. अधिकारियों का कहना है कि कुछ चुनिंदा लोगों को किसी दूसरी उचित जगह पर तिरंगा मार्च निकालने की इजाजत दी जा सकती है.

दिल्ली में आज ‘तिरंगा मार्च’! 32 हज़ार सुरक्षाकर्मी तैनात, कनॉट प्लेट में पुलिस का भारी इंतज़ाम

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?