Home लाइफस्टाइल इस फेस्टिव सीजन गहनों से बढ़ाएं स्टाइल, ब्रोच से लेकर सिल्वर जूलरी तक छाए हुए हैं ये 5 नए ट्रेंड्स

इस फेस्टिव सीजन गहनों से बढ़ाएं स्टाइल, ब्रोच से लेकर सिल्वर जूलरी तक छाए हुए हैं ये 5 नए ट्रेंड्स

by Preeti Pal 16 October 2026, 2:57 PM IST
16 October 2026, 2:57 PM IST
इस फेस्टिव सीजन गहनों से बढ़ाएं अपना स्टाइल, ब्रोच से लेकर सिल्वर जूलरी तक छाए हुए हैं ये नए ट्रेंड्स

Festive Jewellery Trends: फेस्टिव सीजन आते ही कपड़ों से लेकर मेकअप तक, हर चीज की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन आपका पूरा लुक तब तक अधूरा है, जब तक उसमें गहनों का सही तड़का न लगे. इस बार फैशन की दुनिया में जूलरी को लेकर नया ट्रेंड दिख रहा है. अब गहनों का कपड़ों से मैच करना जरूरी नहीं है, बल्कि अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना ज्यादा पसंद किया जा रहा है. पुराने गहनों से लेकर मॉडर्न सिल्वर जूलरी तक, इस फेस्टिव सीजन आपके पास स्टाइलिश दिखने के कई ऑप्शन हैं. आज हम भी जूलरी के 5 ऐसे ट्रेंड्स लाए हैं, जो आपके फेस्टिव लुक को और खास बना सकते हैं.

लेयरिंग का कमाल

इस बार मिनिमल जूलरी के बजाय लेयर्ड जूलरी का ट्रेंड है. एक नेकलेस पहनने के बजाय अलग-अलग लंबाई की कई चेन और हार पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं. पुराने हार के साथ मॉडर्न जूलरी का कॉम्बिनेशन भी शानदार लगेगा. आप चाहें तो अलग-अलग रंगों के स्टोन वाले नेकलेस भी पहन सकती हैं. जरूरी नहीं कि हर गहना एक-दूसरे से मैच करे. बस ध्यान रखें कि आपका पूरा लुक बैलेंस लगे.

ब्रोच से मिलेगा रॉयल लुक

ब्रोच को अब सिर्फ कोट या ब्लेजर पर लगाने के लिए नहीं रही. इस फेस्टिव सीजन में फूलों वाले एंटीक ब्रोच और स्टोन जड़े डिजाइन आपके स्टाइल को खास बना सकते हैं. साड़ी के पल्लू पर ब्रोच लगाएं या कमर के पास कई छोटे ब्रोच का इस्तेमाल करें. चाहें तो इसे हेयर एक्सेसरी की तरह भी पहन सकती हैं. यह छोटी सी एक्सेसरी आपके सिंपल आउटफिट को भी रॉयल टच दे सकती है.

Karwa Chauth पर चूड़ियों से सजाएं अपने हाथ, ये 5 खूबसूरत चूड़ा सेट देखकर हर कोई करेगा तारीफ

सिल्वर जूलरी को बनाएं स्टेटमेंट

फेस्टिव सीजन में गोल्ड जूलरी हमेशा पसंद की जाती है, लेकिन इस बार सिल्वर जूलरी भी खूब अट्रैक्ट कर रही है. ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस, बड़े सिल्वर कंगन और यूनिक डिजाइन वाले ईयररिंग्स आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा सकते हैं.

कमरबंद से मिलेगा ट्विस्ट

साड़ी और लहंगे के साथ कमरबंद पहनने का ट्रेंड एक बार फिर फैशन में है. ये एक्सेसरी न सिर्फ आपकी कमर को खूबसूरती से हाइलाइट करती है, बल्कि पूरे आउटफिट को रॉयल फील भी देती है. आप चाहें तो ट्रेडिशनल कमरबंद को साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं.

बड़े ईयररिंग्स

अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक बिना ज्यादा मेहनत के बेस्ट दिखे, तो बड़े ईयररिंग्स ट्राई करें. शोल्डर तक लटकने वाले झुमके, कानों से जुड़ी चेन और यूनिक डिजाइन वाले ईयर कफ इस सीजन के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन हैं.

दुल्हनें नहीं चाहतीं पुराना मेकअप! लाल लिपस्टिक से ग्रीन आईशैडो तक, बदला शादी का फैशन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?