Home Top News युगांडा में भीषण हादसा: सड़क पर पलटी बस, सिपी फॉल्स देखकर लौट रहे 20 बच्चों सहित 21 की मौत

युगांडा में भीषण हादसा: सड़क पर पलटी बस, सिपी फॉल्स देखकर लौट रहे 20 बच्चों सहित 21 की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 17 July 2026, 5:58 PM IST (Updated 17 July 2026, 5:59 PM IST)
17 July 2026, 5:58 PM IST (Updated 17 July 2026, 5:59 PM IST)
युगांडा में भीषण बस हादसा: स्कूल टूर से लौट रहे 20 बच्चों और संचालक की मौत, सिपी फॉल्स देखकर लौट रहे थे छात्र

UGANDA BUS CRASH: युगांडा में भीषण सड़क हादसे में 20 बच्चों और स्कूल संचालक की मौत हो गई. जबकि नौ बच्चों की हालत गंभीर हैं. यह बस कंपाला के ‘किंग डेविड जूनियर स्कूल’ के छात्रों को लेकर प्रसिद्ध ‘सिपी फॉल्स’ से शैक्षणिक टूर के बाद वापस लौट रही थी. युगांडा में गुरुवार देर रात एक खूबसूरत झरने के एजुकेशनल टूर से लौट रही प्राइमरी स्कूल की बस सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे 20 बच्चों और स्कूल संचालक की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

किंग डेविड जूनियर स्कूल की थी बस

युगांडा पुलिस फोर्स ने कहा कि बस गुरुवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह बस इलाके के सिपी फॉल्स की यात्रा से लौट रही थी. पुलिस के अनुसार, तीन वयस्कों और कई बच्चों सहित बचे हुए लोगों को कई अस्पतालों में ले जाया गया. युगांडा सरकार के मंत्री बालम बरुगहारा अतेनी ने कहा कि नौ बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बरुगहारा ने कहा कि जिस गांव में दुर्घटना हुई, वहां के निवासियों ने सबसे पहले मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही कुछ पीड़ितों को बचाने की कोशिश भी की. पुलिस ने बताया कि बस राजधानी कंपाला में स्थित एक प्राइमरी स्कूल किंग डेविड जूनियर स्कूल की थी.

ड्राइवर ने खो दिया था बस से नियंत्रण

पुलिस ने बताया कि लौटते समय ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से उतर गई, एक चट्टान से टकराई और पलट गई. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. बस की पूरी छत उखड़ गई थी और सीटें दिखाई दे रही थी. सड़क पर सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे. युगांडा में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और अक्सर इसके लिए खराब हालत वाली गाड़ियां, तेज़ रफ़्तार और सड़कों की खराब हालत को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है. ये समस्याएं पूरे अफ्रीका में हैं. इस महीने की शुरुआत में उत्तरी युगांडा के एक दूर-दराज़ इलाके में एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी.

दुनिया में सड़क सुरक्षा का रिकॉर्ड अफ्रीका का सबसे खराब है, जहां हर साल 3 लाख से ज़्यादा लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं और हर 1 लाख लोगों पर लगभग 26 मौत होती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, यूरोप में, जहां सड़क पर ट्रैफ़िक कहीं ज़्यादा है, हर साल लगभग 20,000 मौतें होती हैं और हर 1 लाख लोगों पर नौ मौतें होती हैं. युगांडा सरकार ने घोषणा की है कि हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा.

मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई कार, 2 स्कूली बच्चों समेत 3 की मौत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?