Russia-Chian Relation : पुतिन ने राष्ट्रपति शी से वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की. यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन ने चीन से सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया और फ्री वीजा वाली योजना की तारीफ की.
Russia-Chian Relation : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की है. इन दोनों नेताओं ने की बातचीत वैश्विव राजनीति में एक बार फिर नए कयास लगने लगे हैं. राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चीन के साथ बढ़ते सहयोग की सराहना की. पुतिन ने चीन से कहा कि मैं एक बार फिर आपको हमारे देश की संप्रभुता, सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक कल्याण और साझा विकास का रास्ता खोजने के लिए भरोसा दिलाता हूं.
रूस को मिली आर्थिक प्रतिबंधों से राहत
यह मीटिंग यूक्रेन युद्ध के बीच रूस और चीन के संबंधों को मजबूत करने के लिए भी हुई है. चीन ने रूस के साथ व्यापार जारी रखा है, जिससे पश्चिमी आर्थिक प्रतिबंधों से कुछ राहत मिली है. रूसी नेता ने कहा कि एनर्जी के क्षेत्र में हमारी पार्टनरशिप दोनों के लिए फायदेमंद हैं और इसका सच में एक स्ट्रेटजिक कैरेक्टर है. उन्होंने आगे कहा कि देश परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में सक्रिय बातचीत कर रहे हैं और इंडस्ट्री और अंतरिक्ष रिसर्च समेत हाई-टेक प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रहे हैं. साथ ही दोनों देशों को रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर का उपयोग करने की आवश्यकता है.
दोनों देशों ने मजबूत रिश्तों पर दिया जोर
इससे पहले रूसी सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी सर्गेई शोइगु भी पिछले हफ्ते बीजिंग पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी. इसी बीच दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई थी कि अशांत दुनिया में चीन और रूस को करीबी रिश्ते बनाए रखने चाहिए. शी जिनपिंग के साथ फोन बातचीत में पुतिन ने रूसियों के लिए वीजा-फ्री एंट्री के लिए तारीफ की. इसके अलावा दोनों देशों में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल समेत ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग करने की भी बात कही गई है. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार को पारंपरिक चीनी कैलेंडर के मुताबिक वसंत की शुरुआत हुई है और रूस-चीन के बीच संबंध वसंत मौसम जैसे हैं.
यह भी पढ़ें- इजराइल ने की गाजा में फिर गोलीबारी, 17 लोगों की मौत; एक सैनिक भी हुआ घायल; जानें मामला
