College Going Outfit: कॉलेज लाइफ हर स्टूडेंट के लिए एक नया और रोमांचक चैप्टर होता है, जब आप अपनी स्कूल यूनिफॉर्म से बाहर निकलकर कॉलेज के खुले माहौल में जाते हैं. स्कूल में आप पहले से सोच लेते हैं कि अब कॉलेज लाइफ में स्टाइलिश कपड़े पहनेंगे और मजे करेंगे. इसलिए, आपको अपने वॉर्डरोब में ऐसे आउटफिट्स शामिल करने चाहिए, जो न सिर्फ ट्रेंडी और स्टाइलिश हों, बल्कि पूरे दिन पहनने में कम्फर्टेबल भी हो. लंबे कॉलेज लेक्चर, प्रोजेक्ट्स, दोस्तों के साथ हैंगआउट और कैंपस एक्टिविटीज के बीच, ऐसे कपड़े पहनें, जो आपको कॉन्फिडेंट फील कराएं. इसके लिए आपको कुछ कैजुअल और कुछ क्लासी डेली-वेयर आउटफिट्स चुनने चाहिए. जींस, ओवरसाइज्ड शर्ट, को-ऑर्ड सेट और बेसिक टी-शर्ट जैसे ऑप्शन आपके कॉलेज लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं. अगर आप कॉलेज शुरू करने वाले हैं, तो इन फैशनेबल आउटफिट्स को जरूर ट्राई करें.
बेसिक शर्ट और जींस

बेसिक शर्ट और जींस का पेयर कभी भी आउटडेटड नहीं होगा. यह हमेशा ही क्लासी और कूल लगता है. आप ब्लैक या व्हाइट शर्ट को डेनिम जींस के साथ कैरी करें. अगर आपको कैजुअल लुक चाहिए, तो शर्ट ओपन रखें और थोड़ा क्लासी लुक चाहिए शर्ट को इन करके पहनें.
टॉप- स्कर्ट

कॉलेज के लिए दूसरा कम्फर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट है टॉप और स्कर्ट. यह आपको सभी से हटके दिखाएगा. डेनिम स्कर्ट के साथ व्हाइट या ब्लैक टी-शर्ट पेयर करें. वहीं सैटिन या प्लेटड स्कर्ट के साथ क्यूट टॉप बहुत ही खूबसूरत लगेगा.
शर्ट और पैंट

कॉलेज के खास दिनों के लिए आप शर्ट और पैंट कैरी कर सकते हैं. यह आउटफिट आपको एक प्रोफेशनल लुक देगा. कॉलेज इवेंट और ऑफिस विजिट जैसे इवेंट्स के लिए आपको इस तरह का प्रोफेशनल लुक ट्राई करना चाहिए. आप ब्लैक या बेज पैंट के साथ कोई भी शर्ट पहन सकती हैं.
जंपसूट

कम्फर्टेबल स्टाइलिश आउटफिट के लिए आप जंपसूट को भी अपने वॉर्डरोब में शामिल करें. आपको ऑनलाइन बहुत ही खूबसूरत जंपसूट के डिजाइन्स मिल जाएंगे. इसके साथ शूज या हील्स पेयर करें.
फ्रॉक

अगर आपको सॉफ्ट गर्ल और क्यूट लुक पसंद है, तो इस तरह की फ्रॉक भी एक अच्छा ऑप्शन है. यह आउटफिट आपको एस्थेटिक लुक देगा. साथ ही एक क्यूट टोट बैग भी कैरी करें. फ्रॉक के साथ सॉफ्ट कर्ल बनाएं. शूज या हील्स के साथ लुक को कम्पलीट करें.
Dark Skin टोन पर सबसे ज्यादा खिलते हैं ये रंग, दिखना है रॉयल तो ट्राई करें ये कलर कॉम्बिनेशन
