New Year 2027 Destinations: नया साल आने वाला हो और घूमने का प्लान न बने, ऐसा कैसे हो सकता है! अगर आप भी 2027 का स्वागत घर पर बैठकर नहीं, बल्कि किसी शानदार जगह पर करना चाहते हैं, तो इस बार कुछ खास डेस्टिनेशन चुन सकते हैं. कहीं समंदर किनारे आतिशबाजी का नजारा है, तो कहीं बर्फ से ढके पहाड़, क्रिसमस मार्केट और शानदार डिनर आपका इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए दुनिया की 6 खूबसूरत जगहों की लिस्ट लाए हैं, जहां नए साल का जश्न जिंदगीभर याद रहेगा.

मालदीव
अगर आपका सपना नीले समंदर, सफेद रेत और सुकून भरी छुट्टियों का है, तो मालदीव शानदार ऑप्शन है. यहां कई खूबसूरत रिसॉर्ट है. वहीं, खूबसूरत नज़ारों के साथ-साथ आप यहां कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं.

राजस्थान
भारत में रहकर कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो राजस्थान भी बेहतरीन जगह है. यहां क्रिसमस पर राजस्थानी लोक संगीत, बांसुरी और तबले की धुन सुनाई देगी. मेहंदी, लाख की चूड़ियां और रंगोली जैसी पारंपरिक कलाओं को करीब से जानने का मौका मिलेगा. नए साल पर पारंपरिक मेला, ऊंट पोलो और चांदनी रात में मेडिटेशन आपके सेलिब्रेशन को डबल कर देगा.

श्रीलंका
अगर आपको खाने का शौक है और कल्चर भी पसंद है तो, श्रीलंका जाना आपके लिए बढ़िया रहेगा. नए साल के स्वागत के लिए आप श्रीलंका भी जा सकते हैं. यहां 150 साल से भी पुरानी राइस एंड करी डिश भी ट्राई की जा सकती है. क्रिसमस पर लाइव म्यूजिक और शानदार डिनर आपका मूड फ्रेश कर देगा.
सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की ये 5 जगहें बना देंगी आपकी छुट्टियां यादगार

फ्रांस
अगर आपको सर्दी और बर्फ पसंद है तो फ्रांस भी जा सकते हैं. वहां आप स्कीइंग, फायरप्लेस के पास हॉट चॉकलेट और खास फ्रेंच डिनर का मजा ले सकते हैं. आधी रात को आतिशबाजी के बीच 2027 का स्वागत करने का एक्सपीरियंस वाकई शानदार होगा.

इटली
इटली भी न्यू ईयर इव के लिए बढ़िया जगह है. अगर आपको भी बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच छुट्टियां बितानी हैं, तो इस जगह को भी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां क्रिसमस मार्केट, इटैलियन खाना, पियानो बार और शैंपेन के साथ नए साल का जश्न मनाया जा सकता है. इसके अलावा दिन में डोलोमाइट पहाड़ियों की सैर भी कर सकते हैं.

रोम
इटली की राजधानी रोम भी एक अलग लेवल का फेस्टिव माहौल तैयार करती है. यहां ‘द नटक्रैकर’ से इंस्पायर डेकोरेशन, बच्चों के लिए चॉकलेट वर्कशॉप और फैमिली ट्रेजर हंट जैसी एक्टीविटीज होंगी.

एम्स्टर्डम
नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम भी नए साल के जश्न के लिए शानदार जगह है. यहां लाइव DJ, खूबसूरत बार और खास काउंटडाउन होगा. क्रिसमस के टाइम चॉकलेट डेकोरेशन और बढ़िया ब्रंच का मजा भी लिया जा सकता है.
News Source: ANI
Goa घूमने का बना रहे हैं प्लान? बागा से पालोलेम तक, ये 5 बीच आपकी ट्रिप बना देंगे यादगार
