Air India Flight: बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान से हाईजैक अलर्ट मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद फ्लाइट को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया. सूत्रों ने बताया कि बोइंग 787-9 विमान से संचालित उड़ान AI2030 ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की और सुरक्षा जांच के लिए उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया. मालवीय नगर के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, शिव दयाल ने बताया कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुलिस को बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी का इंतजार है.
पायलट ने दबाया कोड 7500
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी आइसोलेशन बे में विमान की जांच कर रहे हैं. शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए एक सूत्र ने बताया कि जब विमान मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (FIR) में था, तब पायलट ने ‘स्क्वाक कोड 7500’ दबाया, जो गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है. सूत्र ने आगे बताया कि इसके बाद विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया. विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी. एयर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है.
#WATCH | Rajasthan: An Air India flight AI2030 operating from Frankfurt to Delhi was diverted to Jaipur following a security alert over a suspected hijack threat. The aircraft landed safely at Jaipur International Airport and was moved for security checks. The alert remains under investigation. Visuals from outside the airport.
— ANI (@ANI) October 14, 2026
इजरायल आ रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश हुई
हाल ही में तेल अवीव जाने वाली एक फ्लाइट को भारतीय कैप्टन स्मिच मच्छाल ने क्रैश होने से बचा लिया, जिसे हाईजैक कर लिया गया था. 30 सितंबर को दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के लिए हाईजैक का अलर्ट जारी किया गया था. बोइंग 737 मैक्स विमान ने पहले इमरजेंसी कोड 7700 भेजा और उसके बाद कुछ समय के लिए स्क्वॉक कोड 7500 भेजा. कोड 7500 का मतलब है कि विमान के अंदर हाईजैक या गैर-कानूनी दखल की आशंका है.
ओमान के रहने वाले को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया और उन्हें घायल कर दिया. को-पायलट का प्लान तेल अवीव एयरपोर्ट पर टर्मिनल से विमान को टकराकर क्रैश करने का था. लेकिन स्मित मच्छार ने बहादुरी से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्री अंदर आ गए. दूसरे पायलटों और यात्रियों ने हमलावर पायलट को पकड़ा और विमान का काबू में किया. इसके बाद विमान सुरक्षित रूप से तबुक में उतरा. फ्लाइट में 170 से ज्यादा यात्री, जिन्होंने सुरक्षित लैंडिंग की. वहीं कैप्टन स्मित का इलाज अभी चल रहा है.
“आप सच्चे हीरो हैं”, नेतन्याहू ने स्मित से फोन पर की बात, कैप्टन और PM मोदी को दिया न्योता
News Source: ANI
