Home Top News “आप सच्चे हीरो हैं”, नेतन्याहू ने स्मित से फोन पर की बात, कैप्टन और PM मोदी को दिया न्योता

“आप सच्चे हीरो हैं”, नेतन्याहू ने स्मित से फोन पर की बात, कैप्टन और PM मोदी को दिया न्योता

by Neha Singh 4 October 2026, 9:51 AM IST (Updated 4 October 2026, 10:09 AM IST)
4 October 2026, 9:51 AM IST (Updated 4 October 2026, 10:09 AM IST)
Netanyahu Invited Smit

Netanyahu Invited Smit: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार (स्थानीय समय) को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की. नेतन्याहू ने कॉकपिट के अंदर हुई इस घटना के दौरान उनके साहस और संयम की तारीफ की. बातचीत के दौरान, नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार और अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के अगले स्वतंत्रता दिवस का आमंत्रण दिया. उन्होंने भारतीय पायलट को पूरी दुनिया का हीरो बताया.

मशाल जलाने के लिए दिया न्योता

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा, “मैं आपको और मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं. आप भारत और इजराइल के बहादुर लोगों के सच्चे हीरो हैं और आप पूरी दुनिया के हीरो हैं. मैं आपके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं.”

नमाज पढ़ने के बाद को-पॉयलट ने किया हमला

कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट के अंदर हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी, तभी को-पायलट ने नमाज पढ़ने लगा. जब वह नमाज पढ़ रहा था, तो सम्मान के नाते मैं सामने देख रहा था, पीछे नहीं, और तभी अचानक मेरे सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार हमला हुआ. मेरा पहला ख्याल यह आया कि विमान को कोई बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और कुछ गड़बड़ है. लेकिन उसके बाद एक के बाद एक हमले होते रहे.

उन्होंने कहा ” मैंने अपनी पूरी ताकत लगाई और दरवाजे की तरफ बढ़कर उसे खोल दिया. अच्छी बात यह थी कि लोग हमलावर पर झपटने के लिए तैयार थे और उन्होंने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया.” इसके बाद फ़्लाइट क्रू के सदस्य और यात्री कॉकपिट में दाखिल हुए और हमलावर को काबू में किया, जिससे क्रू को विमान का नियंत्रण वापस मिल गया.

“आप हीरो हैं”

नेतन्याहू ने कहा, “सच कहूं तो, मैं आपकी हिम्मत और मुश्किल हालात में भी शांत रहकर सही फैसला लेने की आपकी काबिलियत से हैरान हूं.” नेतन्याहू ने कहा, “आप इजराइल के हीरो हैं. आप भारत के हीरो हैं. आप पूरी दुनिया के हीरो हैं और मैं आपको बता सकता हूं कि यहां के लोग आपका खुले दिल से स्वागत करेंगे.” इजराइल के प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार की पत्नी को भी शुभकामनाएं दीं और पायलट के जल्द ठीक होने की कामना की.

यह घटना 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान हुई. ओमान के को-पायलट, जिसकी पहचान हमम अल-हम्ममी के तौर पर हुई है, ने विमान को क्रैश करने की कोशिश में कॉकपिट के अंदर कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छर ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इस घटना के दौरान अपनी हिम्मत दिखाने के लिए कैप्टन मच्छार को अब दुनियाभर में हीरो माना जा रहा है.

अल-कायदा से जुड़ा था स्मित पर हमला करने वाला पायलट! सीरिया से कनेक्शन, जांच में हुए कई खुलासे

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?