Home राष्ट्रीय BRICS Summit की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस का रिहर्सल, विदेशी मेहमानों के काफिले के लिए खास इंतजाम

BRICS Summit की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस का रिहर्सल, विदेशी मेहमानों के काफिले के लिए खास इंतजाम

by Prashant Tripathi 1 September 2026, 3:08 PM IST
1 September 2026, 3:08 PM IST
BRICS Summit

BRICS Summit: ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन 11, 12 और 13 तारीख को भारत मंडपम में प्रस्तावित है. सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि और विदेशी मेहमान हिस्सा लेंगे. इन मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था दिल्ली के करीब 10 अलग-अलग होटलों में की गई है. ऐसे में एयरपोर्ट से होटल और होटल से भारत मंडपम तक उनके सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात योजना तैयार की है. इसी योजना को जमीन पर परखने के लिए मंगलवार को एस्कॉर्ट वाहनों के साथ रिहर्सल की गई. रिहर्सल का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि अलग-अलग होटलों से विदेशी मेहमानों के काफिले को निर्धारित मार्ग से भारत मंडपम तक वास्तविक समय में कितनी तेजी और सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जा सकता है. इस दौरान मार्ग में आने वाली संभावित दिक्कतों, यातायात के दबाव और काफिले के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी परखा गया.

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक के अधिकारियों के मुताबिक, रिहर्सल के दौरान यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया कि वीआईपी और विदेशी प्रतिनिधियों के काफिले के लिए निर्धारित मार्ग पर यातायात का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सके. किसी भी आकस्मिक स्थिति में वैकल्पिक मार्ग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

रियल टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट

इस बार दिल्ली पुलिस विदेशी मेहमानों की आवाजाही को सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, गूगल मैप सहित विभिन्न तकनीकी माध्यमों से रियल टाइम ट्रैफिक स्थिति पर नजर रखी जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मार्ग में बदलाव या यातायात को नियंत्रित किया जा सके. दिल्ली पुलिस ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रिहर्सल के जरिए यह जांच की जा रही है कि वास्तविक समय में एस्कॉर्ट काफिले को किस तरह सुचारु रूप से भारत मंडपम तक पहुंचाया जाए. रिहर्सल के दौरान सामने आने वाली छोटी से छोटी समस्या को भी सम्मेलन से पहले दूर करने की कोशिश की जा रही है.

UGC Equity Regulations 2026 पर सरकार के कदम पीछे? BJP ने बनाई 16 OBC नेताओं की टीम

एयरपोर्ट से होटल तक भी निगरानी

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से उनके होटल तक की आवाजाही को भी सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा. इसके बाद होटल से भारत मंडपम तक आने-जाने के दौरान विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. दिल्ली पुलिस ट्रैफिक के स्पेशल कमिश्नर अजय चौधरी ने बताया कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर होटल और फिर होटल से भारत मंडपम तक पूरी व्यवस्था को आपस में जोड़ा गया है. सुरक्षा के साथ-साथ यातायात को सुचारु बनाए रखना भी पुलिस की प्राथमिकता है.

बॉर्डर इलाकों पर निगरानी

ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों पर भी पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है. दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रमुख बॉर्डर प्वाइंट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ वाहनों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस का फोकस केवल सम्मेलन स्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट, होटल, प्रमुख मार्गों, भारत मंडपम और दिल्ली के बॉर्डर इलाकों तक एक व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तैयार की जा रही है. आगामी दिनों में इस तरह की और रिहर्सल किए जाने की संभावना है, ताकि सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों के काफिले को बिना किसी व्यवधान के निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. दिल्ली पुलिस का प्रयास है कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहने के साथ-साथ आम लोगों के लिए यातायात का संचालन भी यथासंभव सुचारु बना रहे.

7.8% की रफ्तार से दौड़ी इकोनॉमी, PM बोले- भारत फिर से खिल उठा; विपक्ष पर भी कसा तंज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?