Home Latest News & Updates पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सदैव अटल’ पर दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सदैव अटल’ पर दी श्रद्धांजलि

by Amit Dubey 16 August 2026, 9:08 AM IST
16 August 2026, 9:08 AM IST
Atal Vihari Vajpayee Death Anniversary

Atal Vihari Vajpayee Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है. 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में उनका का निधन हो गया था. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीन बार के कार्यकालों में देश की सेवा की थी. साल 2015 में अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया था.

आज अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है. इनकी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सदैव अटल’ (समाधि स्थल) पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में स्थित श्री अटल जी की समाधि ‘सदैव अटल’ पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.”

अटल जी एक असाधारण राजनेता थे- पीएम मोदी

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी सोच बहुत दूरदर्शी थी और उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया.

मोदी ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं. वे एक असाधारण राजनेता थे जिनकी सोच बहुत दूरदर्शी थी; उन्होंने अपना जीवन हमारे देश की सेवा में समर्पित कर दिया.” प्रधानमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के शब्दों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाया.” सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.”

बीजेपी से पहले प्रधानमंत्री बने अटल

मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी से पहले प्रधानमंत्री बनने वाले अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया था. जनता के बीच प्रसिद्द अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे. वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे.

पहली बार 16 मई 1996 से 1 जून 1996 केवल 13 दिनों के लिए पीएम बने. उनका दूसरा कार्यकाल 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 तक, केवल 13 महीने के लिए रहा. वहीं, 13 अक्टूबर 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. इस बार उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा किया.

राष्ट्र प्रेरणा स्थल: अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और मूल्यों को करेगा प्रेरित, लखनऊ में मोदी ने किया उद्घाटन

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?