Home Top News JNU Case: दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस सांसद अकोइजम, पुलिस ने किया था तलब; बोले- चिंता न करें

JNU Case: दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस सांसद अकोइजम, पुलिस ने किया था तलब; बोले- चिंता न करें

by Sachin Kumar 15 October 2026, 5:36 PM IST
15 October 2026, 5:36 PM IST
JNU Case Congress MP Angomcha Bimol Akoijam

JNU Case: दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद और बर्खास्त प्रोफेसर आंगोमचा बिमोल अकोइजम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए राजधानी बुलाया था. वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने सांसद के आवास के बाहर नोटिस चस्पा कर उन्हें जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

मैं न्याय के लिए जरूर लड़ूंगा : बर्खास्त प्रोफेसर

अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने कहा कि मैं वहां जा रहा हूं क्योंकि पुलिस का समन आया है. आप लोग किसी बात की चिंता न करें और हमारे साथ हुए सभी अन्याय के लिए न्याय जरूर मिलेगा. यह सिर्फ मेरे साथ हुए अन्याय की बात नहीं है. यह उन सभी अन्यायों को दूर करने की शुरुआत है, जिन्हें मेरे लोगों ने दशकों तक झेला है. मैं फिर दोहराता हूं. न्याय जरूर मिलेगा और अन्याय के खिलाफ लड़ाई की यह बस शुरुआत है. बर्खास्त प्रोफेसर ने यह भी कहा, ‘मैं न केवल अपने साथ हुए अन्याय के लिए लड़ूंगा, बल्कि उन दशकों की पीड़ा के लिए भी लड़ूंगा जो मेरे लोगों ने सही हैं. मुझे अच्छी तरह पता है कि आज 15 अक्टूबर है.’

JNU यौन उत्पीड़न मामला : मुर्मु से मिला बीजेपी शिष्टमंडल, कांग्रेस सांसद बिमोल की बढ़ी मुश्किलें

BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की एक शिकायत पर 11 अक्टूबर को वसंत कुंज नॉर्थ थाने में FIR दर्ज की गई थी. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत शिकायत दर्ज की गई. पुलिस अब इस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और पीड़िताओं से भी घटना के बारे में विस्तार से चर्चा कर रही है.

11 छात्राओं ने की थी शिकायत दर्ज

मीडिया की खबरों के मुताबिक, 11 छात्राओं ने बर्खास्त प्रोफेसर के खिलाफ यौन शोषण की शिकायतें दर्ज कराईं थीं. उस वक्त छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें बैठकों या अन्य कार्यक्रमों के बहाने परिसर स्थित आवास बुलाया जाता था. वहां उनके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की जाती थी. इसके अलावा कुछ छात्राओं ने अश्लील टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया था.

JNU से निकाले गए कांग्रेस MP के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, महिला मोर्चा बोली- कांग्रेस दे जवाब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?