Home Top News JNU यौन उत्पीड़न मामला : मुर्मु से मिला बीजेपी शिष्टमंडल, कांग्रेस सांसद बिमोल की बढ़ी मुश्किलें

JNU यौन उत्पीड़न मामला : मुर्मु से मिला बीजेपी शिष्टमंडल, कांग्रेस सांसद बिमोल की बढ़ी मुश्किलें

by Sanjay Kumar Srivastava 13 October 2026, 5:09 PM IST
13 October 2026, 5:09 PM IST
JNU यौन उत्पीड़न मामला: राष्ट्रपति मुर्मु से मिला बीजेपी प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस सांसद बिमोल की बढ़ी मुश्किलें

President Murmu: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. सांसदों ने जेएनयू (JNU) में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लोकसभा से निलंबित करने में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की. भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने शिकायतकर्ता महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है. बिमोल अकोइजम JNU में प्रोफेसर भी रहे हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय ने जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है.

राष्ट्रपति ने दिया जांच का आश्वासन

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जांच कराएंगी. प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा की भी मांग की. चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह मामले की जांच कराएंगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी. उन्होंने कहा कि JNU में हुई घटना में मणिपुर से कांग्रेस सांसद प्रोफेसर बिमोल अकोइजम शामिल थे. उन्होंने आगे बताया कि 11 युवतियों ने दुर्व्यवहार का विवरण देते हुए लिखित शिकायत सौंपी थी. उन्होंने कहा कि एक समिति द्वारा जांच शुरू की गई थी और आंतरिक समिति ने उन्हें दोषी पाया. उन्हें वहां उनके पद से भी हटा दिया गया था. चौधरी ने इस मुद्दे पर कुछ न बोलने के लिए कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बावजूद वे इस मामले पर चुप रहे.

डर के साये में जी रही हैं छात्राएं

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का नारा, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, भी सिर्फ़ बातों तक ही सीमित है. उन्होंने दावा किया कि शिकायत करने वाली छात्राएं डरी हुई थीं क्योंकि अकोइजम एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता हैं जिन्हें पार्टी का समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली छात्राएं भी डर के साये में जी रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी सांसद डी. पुरंदेश्वरी ने किया. प्रतिनिधिमंडल में चौधरी, दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य लोग शामिल थे. यह बैठक बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने के एक दिन बाद हुई है, जिसमें इनर मणिपुर के सांसद अकोइजम को पार्टी से निकालने की मांग की गई थी.

मीटिंग के बहाने आवास पर बुलाने का आरोप

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बीजेपी की कई महिला सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. JNU ने पिछले हफ्ते अकोइजम को बर्खास्त कर दिया था, जब उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में उन्हें दोषी पाया गया. वह JNU के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के तहत सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स में प्रोफेसर थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2026 में 11 छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई थीं. शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि अकोइजम छात्राओं को मीटिंग या जमावड़े के बहाने कैंपस स्थित अपने आवास पर बुलाते थे और उनका यौन शोषण करने की कोशिश करते थे.

JNU से निकाले गए कांग्रेस MP के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, महिला मोर्चा बोली- कांग्रेस दे जवाब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?