Home Top News PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन! पुलिस हिरासत में लिए गए राहुल-अखिलेश; बस में ले जाया गया

PM आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन! पुलिस हिरासत में लिए गए राहुल-अखिलेश; बस में ले जाया गया

by Sachin Kumar 21 July 2026, 7:20 PM IST (Updated 21 July 2026, 9:53 PM IST)
21 July 2026, 7:20 PM IST (Updated 21 July 2026, 9:53 PM IST)
Rahul Akhilesh taken police custody

CJP Protest : ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल आमने-सामने आ गए और तनाव का माहौल बन गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भी बरसाईं. इस बीच युवाओं को चोट भी आईं हैं और एक प्रदर्शनकारी गंभीर हालत में आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने के बैठ गए.

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपनी मांगों को दोहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान और चर्चा की मांग की. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के लिए सरकार जिम्मेदार है. इसी बीच खबर सामने आई है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. इसके बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार हमला बोला और इसके नेता विपक्ष के साथ बर्बरतापूर्ण बर्ताव किया गया. पार्टी ने आगे कहा कि हम छात्रों के न्याय तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

India-US Trade Deal के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच! समझौते से अन्नदाताओं को कितना फायदा?

पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को प्रधानमंत्री आवास से हटा दिया है और उन्हें बस में डिटेन करके ले जाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने अखिलेश यादव को भी हिरासत में ले लिया है और उन्हें भी बस में ले जाया जा रहा है.

जानें क्या बोले जितेंद्र सिंह?

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की. लोकसभा में विपक्ष के नेता से बातचीत के बाद जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि कुछ समय पहले पता चला कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता अकबर रोड के समीप एक स्थान पर अपने धरने पर बैठ गए हैं. सरकार ने इस वरिष्ठ दल की गरिमा के दृष्टिगत मैं स्वयं और मेरे साथ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को मौके पर भेजा गया.

उन्होंने कहा कि हमने राहुल गांधी से अनुरोध किया कि वह अपने धरना यहां से समाप्त कर दें. यह स्थल धरने के लिए नहीं है और यहां पर धरने करने से लोगों को काफी असुविधा होगी. इसी बीच राहुल ने मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे संबंधित आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मान जाती है तो वह अपना धरना तत्काल समाप्त कर देंगे. कुछ ही क्षणों में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति लेने के बाद कांग्रेस नेता को आश्वासन को दिया गया कि उनकी मांग को मान लिया गया है. सरकार नीट और उससे जुडे़ मुद्दे पर बहस करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

PM आवास के पास हाई वोल्टेज ड्रामा! राहुल-प्रियंका समेत धरने पर बैठी कांग्रेस; मोदी से मांगा इस्तीफा

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?