Home Latest News & Updates टीम इंडिया ने रिकॉर्ड स्तर स्कोर बनाने के बाद जीता U19 विश्व कप, छठी बार अपने नाम किया खिताब; देखें पूरा हाल

टीम इंडिया ने रिकॉर्ड स्तर स्कोर बनाने के बाद जीता U19 विश्व कप, छठी बार अपने नाम किया खिताब; देखें पूरा हाल

by Sachin Kumar
0 comment
Team India Champion Under-19 World Cup

Team India Champion: अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम ने मैदान पर तहलका मचा दिया. टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बना दिए और लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को 311 पर ऑल आउट कर दिया.

Team India Champion: भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीत लिया और फाइन मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम का ये छठा खिताब है. इससे पहले इंडिया ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था. इस दौरान भारत ने इंग्लिश टीम के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा था और जवाब में विरोधी टीम 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गई. फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा ध्यान ने किसी ने आकर्षित किया वह थे वैभव सूर्यवंशी ने, उन्होंने इस मुकाबले में तूफानी अंदाज में 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली. वहीं, इंग्लैंड की तरफ से फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन वह टीम को विजयी पथ पर नहीं ले जा सके.

म्हात्रे और सूर्यवंशी संभाली कमान

बिहार के इस बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 15 चौके और 15 छक्के जड़ने का काम किया और मैच को रुख एकतरफा कर दिया. आपको बताते चलें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब हुई थी, क्योंकि टीम का 20 रनों पर पहला विकेट गिर गया था. एरॉन जॉर्ज 9 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए थे. इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने पार्टी की कमान संभाली और इंग्लिश टीम के गेंदबाजों को जमकर मैदान पर दौड़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 90 गेंदों में 142 रन जोड़ने का काम किया. इसके बाद म्हात्रे 51 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हो गए.

म्हात्रे के आउट होने के बाद सूर्यवंशी लगातार मैदान पर गेंदबाजों को दौड़ाते रहे और उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की शानदार पारी खेली. वैभव ने तीसरे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी की. वहीं, 251 रनों पर वैभव का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम 160 रनों के बीच 7 विकेट गंवा दिए. वेदांत ने 36 गेंद में 32 रन, विहान मल्होत्रा ने 36 गेंदों में 30 की पारी खेली. वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंद में 40 रन बनाए और आरएस अंबरीश 18 रन बना सके.

ऐसी रही इंग्लिश टीम की पारी

412 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही. टीम को 19 रनों पर झटका लगा और जोसेफ मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद मैदान पर खेलने के लिए आए बेन डॉकिंस और बेन मायेस ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 74 की साझेदारी की. मायेस और डॉकिंस के आउट होने के बाद टीम का मध्य क्रम सस्ते में ही पवेलियन की तरफ लौट गया. हालांकि, इस बीच डॉकिंस ने 56 गेंद में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली. वहीं, मायेस 28 गेंद में सिर्फ 7 चौके और 2 छक्कों मदद से 45 रन बना पाए. इसी बीच इंग्लिश की तरफ से खेलते हुए कैलब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली है.

BCCI ने किया इनाम देने का एलान

अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद BCCI सचिव देवजीत सौकिया ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करने हुए प्राइज मनी का भी एलान कर दिया है. सौकिया ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा. इसके अलावा टीम के तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के बीच राशि के बंटवारे का काम चल रहा है, लेकिन कुल इनाम 7.5 करोड़ रुपये ही होगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स को हराकर RCB ने दूसरी बार जीती WPL ट्रॉफी, विराट कोहली बोले- झंडा बुलंद रहे

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?