Home Latest News & Updates नीट प्रोटेस्ट में हुई मारपीट के खिलाफ CJP का प्रदर्शन; निशु आजाद संग संसद मार्ग पहुंचे नगीना सांसद

नीट प्रोटेस्ट में हुई मारपीट के खिलाफ CJP का प्रदर्शन; निशु आजाद संग संसद मार्ग पहुंचे नगीना सांसद

by Neha Singh 4 September 2026, 12:52 PM IST (Updated 4 September 2026, 12:53 PM IST)
4 September 2026, 12:52 PM IST (Updated 4 September 2026, 12:53 PM IST)
CJP Protest

CJP Protest: पेपर लीक मामले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर प्रदर्शन पर बैठ गए हैं. सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ कार्यकर्ता शुक्रवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन पर बैठ गए. दरअसल मामला नीट प्रोटेस्ट में हुई मारपीट से जुड़ा है. उस दौरान बीजेपी समर्थक और इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने एक छात्रा के पिता पर हमला किया था. अब उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है.

गिरफ्तारी की मांग

सीजेपी ने दिल्ली पुलिस पर भारद्वाज के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने का आरोप लगाया है और संजय के लिए इंसाफ की मांग की है. सीजेपी ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारे लगाए. सीजेपी की मांग है कि अपराधी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. वह खुलेआम अपना गुनाह कबूल कर रहा है. पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी. नफरत की राजनीति काम नहीं करेगी. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने संजय के सिर में फ्रैक्चर होने के दावों को गलत बताया है और कहा है कि हाथापाई के दौरान उन्हें मामूली चोट लगी थी और उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया था.

चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंचे

CJP के प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका, निशु और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भी संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं. भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए और पुलिसवाले तैनात किए गए हैं. साथ ही सीजेपी को रोकने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं. इस बीच, आशुतोष रांका ने कहा कि दिल्ली में हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम अपना गुनाह कबूल कर रहा है, फिर भी दिल्ली पुलिस ने BJP के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की है.

खुद कबूल की हमला करने की बात

पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस के एक्शन मामले में कोर्ट में कार्रवाई जारी है. लेकिन यह अलग प्रदर्शन तब हुआ, जब स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में भारद्वाज ने खुलेआम यह दावा किया कि उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला किया था. उनका सिर फट गया था, टांके लगे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. उनके इस दावे ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.

राहुल गांधी ने दिया मदद का आश्वासन

निशु आजाद ने राहुल गांधी ने मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया था. राहुल ने निशु के वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा “घबराने की कोई जरूरत नहीं है. मैं आपके साथ खड़ा हूं. यह साफ है कि आपको इसलिए टारगेट किया गया है क्योंकि आप अपने समुदाय और छात्रों के हक के लिए बोलती हैं. एक तरफ, अमित शाह की दिल्ली पुलिस छात्रों पर अमानवीय अत्याचार करती है. दूसरी तरफ एक दलित लड़की के पिता को चोट पहुंचाने वाला अपराधी आजाद घूम रहा है. निशु, आपकी लड़ाई अकेले नहीं है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता. जय भीम, जय संविधान.”

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला! सभी FIR रद्द करने का आदेश; CJP ने वापस लिया प्रोटेस्ट

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?