Abhijeet Deepke : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर भाषण देते समय स्याही फेंकने की घटना सामने आई है. इसके बाद विरोध स्थल पर अफरातफरी मच गई. एक महिला ने अचानक स्याही फेंकी और थप्पड़ मारने की भी कोशिश की. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि भीड़ में से अचानक एक महिला निकलती है और दीपके के ऊपर स्याही फेंक देती है. यह पूरा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब अभिजीत दीपके लोगों से बात कर रहे थे और उन्हें बता रहे थे कि अब इस आंदोलन को किस दिशा में लेकर जाना है.
मुझे नीला रंग खूब पसंद है : दीपके
हालांकि, अभिजीत दीपके ने स्याही फेंकने वाली घटना को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. इसी बीच उन्हें एक विचार जरूर आया और उन्होंने कहा कि उन्हें नीला रंग खूब पसंद है. इस दौरान CJP संस्थापक ने जय भीम का नारा भी लगा दिया. महिला ने जब स्याही ने फेंकी तो वह दीपके के मुंह पर जा गिरी. इसके बाद आसपास में मौजूद कॉकरेच जनता पार्टी के समर्थकों ने महिला को पकड़ लिया. इसी बीच समर्थकों ने जब महिला पर हाथ उठाने की कोशिश की तो दीपके ने तुरंत रोक दिया.
VIDEO | Delhi: A woman throws ink at Cockroach Janata Party (CJP) founder Abhijeet Dipke at Jantar Mantar leading to chaos at the protest site. More details are awaited.#JantarMantar #Delhi #CJP
— Press Trust of India (@PTI_News) July 18, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/VF5sG18fC2
21 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल
दिल्ली में जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह से ही काफी गहमागहमी देखने को मिली. सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 21 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को उठाया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में लेकर चली गई. पुलिस ने जैसे ही वांगचुक को धरला स्थल से उठा लिया तो उसके बाद अभिजीत दीपके ने खुद भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया. इसी बीच एक महिला लोगों के बीच में से आई और उसने अचानक स्याही फेंक दी.
सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा ले गई दिल्ली पुलिस! अस्पताल में कराया भर्ती
जंतर-मंतर के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार को जंतर-मंतर और उसके आस-पास के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह कदम तब उठाया गया जब पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत 20 दिन की भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ गई थी. अस्पताल ले जाते समय थोड़ी अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है. प्रदर्शनकारियों और आने वालों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने PTI को बताया कि वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
धरना स्थल से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाते समय मची अफरा-तफरी! जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
News Source: PTI
