Sharad Pawar: एनसीपी (शरद चंद्र) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें लगातार खांसी और बलगम आ रहा था.
Sharad Pawar: नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sharad Pawar) को तबीयत बिगड़ने के बाद पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 28 जनवरी को भतीजे अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत होने के बाद से वह बारामती थे. शरद पवार अंतिम संस्कार के बाद भी परिवार के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय थे. हालांकि, वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी. वहीं, भर्ती के दौरान सुप्रिया सुले भी अपने पिता के साथ हैं.
हेल्थ चेकअप के बाद होगा फैसला
बारामती में स्थित गोविंदबाग में 83 वर्षीय शरद पवार की जांच की गई और इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी. पुणे जाते वक्त उनकी तबीयत को ध्यान में रखते हुए कार्डियक एंबुलेंस वाली गाड़ी में उन्हें शिफ्ट किया गया. परिवार के करीबी लोगों ने उन्हें बताया कि उन्हें लगातार खांसी और बलगम की शिकायत है, जिसकी वजह से ही उन्हें सांस में लेने में काफी तकलीफ हो रही है. सुरक्षा मास्क लगाकर वह एक अलग गाड़ी में सफर कर रहे थे और दूसरी गाड़ी में उनका एक मेडिकल सपोर्ट स्टाफ चल रहा था.
भतीजे की मौत के बीच संपर्क में आए
जब उनकी सेहत खराब होने लगी तो शरद पवार ने लोगों से संपर्क साधना कम कर दिया और कुछ पब्लिक इवेंट्स में भी जाना बंद कर दिया था. हालांकि, इसी बीच भतीजे अजित पवार की मौत होने के बाद वह फिर से लोगों के संपर्क में आए. इसी दौरान उनका कई लोगों से मिलना जुलना हुआ और राज्य भर के नेताओं से मुलाकात की.
कार्यकर्ता और समर्थकों में चिंता का माहौल
लोगों के बीच में शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच फैली तो वह चिंता में आ गए. इसी बीच हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है. फिलहाल उनकी हालात बिगड़ने का कारण खांसी और बलगम की शिकायत बताई जा रही है. साथ ही अभी उनके हेल्थ अपडेट का इंतजार है. लेकिन उन्हें पुणे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा : ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव, लगाए कई गंभीर आरोप
News Source: Press Trust of India (PTI)
