Om Birla: संसद के निम्न सदन में बजट सत्र के 9वें दिन भी भारी हंगामा देखा गया और इस दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि स्पीकर राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने कई सारे आरोप लगाए हैं.
Om Birla: संसद के बजट सत्र के 9वें दिन भारी हंगामा देखा गया और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है. विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि स्पीकर सदन में पक्षपात करते हैं और यह आरोप उस वक्त लगाया जा रहा है कि जब कांग्रेस का कहना है कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी अपनी बात पटल पर रखते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है. इस मुद्दे पर भी बीते दिनों पहले जोरदार हंगामा मचा था. इसके अलावा विपक्ष की तरफ से नाराजगी उनका एक बयान भी जिसे वह असंसदीय मान रहे हैं.
सत्र के दूसरे चरण में आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि विपक्ष सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है. साथ ही नियमों के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने के लिए करीब 20 दिन का समय देना पड़ता है. वहीं, प्रस्ताव की लाने की वजह विपक्ष बता रहा है कि लोकसभा स्पीकर विपक्षी सांसदों को बोलने की मंजूरी नहीं देते, आसन से महिला सांसदों का नाम लिया जाना, सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों को हमेशा विशेषाधिकार देना और 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करना शामिल है.
प्रतिपक्ष नेता को बोलने से रोका
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला दिया तो हंगामा मच गया. इस किताब के हवाले से राहुल ने दावा किया कि डोकलाम में चीनी टैंक घुस आए थे. हालांकि, सरकार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद ही स्पीकर ने राहुल गांधी को उन्हें भाषण देने से रोक दिया. इसके बाद कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि उन्हें लोकसभा में बोलने से रोक दिया गया और ये संसदीय परंपरा के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को जरूरी मुद्दों से बोलने के लिए रोका जा रहा है.
कौन सा दिया विवादित बयान?
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने बीते गुरुवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदन में आने से रोका गया था. बिरला ने आशंका जताई कि अगर पीएम मोदी सदन में आते तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती थी. प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखनी थी लेकिन आखिरी समय में उनके संबोधन को टाल दिया गया. इसके बाद ओम बिरला ने लोकसभा में बताया कि मेरे पास जानकारी आई थी कि कांग्रेस के सांसद पीएम के आसन पर जाकर कोई घटना को अंजाम दे सकते थे और उस वक्त इस बात की आशंका थी कुछ भी हो सकता है. इस पर विपक्षी सांसदों ने जमकर प्रदर्शन किया और कड़ी निंदा भी की.
यह भी पढ़ें- ‘जिंदगी खूबसूरत है’ कोलकाता मेट्रो की अनोखी पहल, आत्महत्या रोकने के लिए स्टेशनों पर चलेंगे ऑडियो मैसेज
News Source: Press Trust of India (PTI)
