Home राज्यराजस्थान पाकिस्तानी महिला से शादी करने के बाद पहली पत्नी को दिया फोन पर ‘तीन तलाक’, भारत आते ही अरेस्ट

पाकिस्तानी महिला से शादी करने के बाद पहली पत्नी को दिया फोन पर ‘तीन तलाक’, भारत आते ही अरेस्ट

by Sachin Kumar 14 August 2024, 3:04 PM IST (Updated 22 July 2025, 11:39 AM IST)
14 August 2024, 3:04 PM IST (Updated 22 July 2025, 11:39 AM IST)
triple talaq phone Indian wife marry Pakistani woman arrested Rajasthan arrived Kuwait

Rehman Arrested from Jaipur : राजस्थान के चूरू जिले से तीन तलाक का मामला सामने आया है. यहां पर रहमान नाम के शख्स ने विदेश में पाकिस्तान लड़की से शादी कर ली और पहली पत्नी को तलाक दे दिया.

14 August, 2024

Rehman Arrested from Jaipur : राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले रहमान (35) ने पाकिस्तानी लड़की महविश से शादी कर ली. इसके बाद रहमान की पहली पत्नी फरीदा बानो (29) ने हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाने में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक मामले में शिकायत दर्ज करवा दी थी. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो रहमान उस वक्त कुवैत में था. सोमवार को जब रहमान कुवैत से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा तो हनुमानगढ़ पुलिस की एक टीम ने उसको हिरासत में ले लिया.

टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी महविश

हनुमानगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि थाने में शुरुआती पूछताछ के बाद रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों महविश टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसका जोरदार स्वागत किया गया. यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाओं में रहा था. वहीं, फरीदा ने कहा कि पाकिस्तान की रहने वाली महविश जासूस भी हो सकती है, इसलिए उसकी जांच-पड़ताल होनी चाहिए.

महविश से रहमान ने सऊदी अरब में की थी शादी

दरअसल, मामला यह है कि रहमान नौकरी करने के लिए कुवैत गया था, यहां पर वह परिवहन सेक्टर कंपनी में काम करने लगा. इस दौरान सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात महविश से हुई और उसके बाद रहमान ने सऊदी अरब में उससे शादी कर ली. दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रहमान और फरीदा बानो ने साल 2011 में शादी की थी और वह दो बच्चों के माता-पिता भी हैं.

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?