Home Latest News & Updates राजस्थान में भीषण हादसा : कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो सगी बहनों समेत 3 की मौत, हाईवे जाम

राजस्थान में भीषण हादसा : कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो सगी बहनों समेत 3 की मौत, हाईवे जाम

by Sanjay Kumar Srivastava 17 November 2026, 5:14 PM IST (Updated 17 November 2026, 5:15 PM IST)
17 November 2026, 5:14 PM IST (Updated 17 November 2026, 5:15 PM IST)
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो सगी बहनों समेत 3 की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान के दूदू में कार और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. हादस के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों में दो सगी बहनें हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. हाईवे पर जाम लगने से दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. दूदू-मालपुरा स्टेट हाईवे पर मंगलावाड़ा और सेवा गांवों के बीच भीषण हादसा हुआ, जहां एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

शादी में जा रहे थे बाइकसवार

यह घटना तब हुई जब खुडियाला गांव के चार लोग मोटरसाइकिल से मूंगीथाला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. वे शादी की एक पारंपरिक रस्म ‘मायरा’ में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई. दूदू पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजय प्रसाद मीणा के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक गंभीर, जयपुर रेफर

हादसे की सूचना मिलने पर दूदू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान श्रीराम जाट के बेटे देशराज (23) और तेजकरण जाट की दो बेटियों ललिता (19) और किस्मत (18) के रूप में हुई है. जबकि तेजकरण जाट की बेटी सिलोचना (24) गंभीर रूप से घायल हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया.

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

एसएचओ संजय प्रसाद मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे ने शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. परिवार ‘मायरा’ रस्म में हिस्सा लेने जा रहा था, लेकिन तीन सदस्यों की मौत के बाद खुशियां बड़े दुखद हादसे में बदल गईं.

गांव में नहीं जले चूल्हे

दो बहनों और उनके चचेरे भाई की मौत से पूरा गांव सदमे और शोक में है. शोक में गांव में चूल्हे तक नहीं जले. इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं. एसएचओ संजय प्रसाद मीणा ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. फुटेज के आधार पर कार की पहचान की जा रही है. कहा कि जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दिल्ली के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा : दो मंजिला मकान ढहने से 3 साल की बच्ची समेत दो की…

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?