Home Top News ट्विशा के डमी के साथ सीन री-क्रिएट करने पहुंची CBI, गिरिबाला और समर्थ ने बताई एक-एक डिटेल

ट्विशा के डमी के साथ सीन री-क्रिएट करने पहुंची CBI, गिरिबाला और समर्थ ने बताई एक-एक डिटेल

by Neha Singh 1 June 2026, 4:10 PM IST (Updated 1 June 2026, 4:11 PM IST)
1 June 2026, 4:10 PM IST (Updated 1 June 2026, 4:11 PM IST)
Twisha Sharma Death Re-Creation

Twisha Sharma Death Re-Creation: CBI ने सोमवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में डमी का इस्तेमाल करके क्राइम सीन रीक्रिएट किया. ट्विशा ने कथित तौर पर 12 मई को अपने ससुराल में फांसी लगा ली थी. एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई फोरेंसिक और क्राइम सीन एक्सपर्ट्स के साथ शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भी साथ लेकर घर पर गई, ताकि 12 मई की रात को हुई घटनाओं की डिटेल में जानकारी मिल सके. उन्होंने बताया कि CBI ने उनसे घर की छत पर कथित तौर पर फांसी लगाने के बाद की घटनाओं के बारे में बताने को कहा.

मां-बेटे ने दी हर मिनट की डिटेल

क्राइम सीन की नकल करने के लिए मृतक के वजन के बराबर वजन की एक डमी का इस्तेमाल किया गया, जिससे मौत के बाद की घटनाओं को एक्ट करने और समझने में आसानी हो. अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने शर्मा की मौत को समझने के लिए मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन बनाने की भी कोशिश की. एजेंसी उनसे सभी एक्ट दोबारा करने के लिए कहेगी, जैसे सबसे पहले ट्विशा को किसने देखा, किसने उन्हें नीचे उतारा, किसने फंदा खोला था और उस समय कैसे उन्हें नीचे उतारा गया है.

ट्विशा की शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे. समर्थ ने अपने बयान में कहा कि उसने ट्विशा के साथ कोई मारपीट नहीं की थी. उसका दावा है कि शरीर पर चोटें शायद ट्विशा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाने की जल्दबाजी में आई होंगी. हालांकि, CBI का फोकस पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटों और मौके के हालात के बीच संबंध बनाने पर है.

शरीर पर पाए गए चोटों के निशान

FIR में आरोप लगाया गया है कि पति समर्थ उसे AIIMS, भोपाल लाया थे. FIR में कहा गया है कि AIIMS के डॉक्टरों ने 13 मई को रात 12.05 बजे पुलिस को बताया कि उसे अस्पताल में मरा हुआ लाया गया था और PMLC रजिस्टर किया गया था. पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत “एंटीमॉर्टम हैंगिंग बाय लिगेचर” की वजह से हुई थी और उसके शरीर पर “कई एंटीमॉर्टम चोटें थीं” यानी वो चोट जो मौत से पहले लगी हो. पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट मिलने और ट्विशा के परिवार वालों का बयान दर्ज करने के बाद, पुलिस ने 15 मई को FIR दर्ज की.

सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

ट्विशा के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे, क्योंकि वे लोग शादी के समय दिए गए दहेज से खुश नहीं थे. उन्होंने उसके ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया. FIR दर्ज करते समय पुलिस को दिए गए बयान में, ट्विशा के परिवार ने कहा कि उसने रात 9.41 बजे अपनी मां से बात की थी. FIR में बयान का हवाला देते हुए कहा गया है कि कॉल के दौरान, उसके पति को चिल्लाते हुए सुना गया और कॉल अचानक कट गई. बार-बार कॉल करने के बाद, गिरिबाला सिंह ने फोन उठाया और ट्विशा की भाभी से कहा कि “वह अब नहीं रही” और कॉल काट दिया.

दूध के लिए बार-बार रो रहा था मासूम, ‘निर्दयी’ पिता ने जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?