Home Latest News & Updates ड्रोन से नजर आया महाकुंभ का असली रूप, डुबकी लगाने वालों के साथ Video देखने वाले भी हो गए निहाल

ड्रोन से नजर आया महाकुंभ का असली रूप, डुबकी लगाने वालों के साथ Video देखने वाले भी हो गए निहाल

by Sachin Kumar 28 January 2025, 12:35 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:35 AM IST)
28 January 2025, 12:35 PM IST (Updated 31 January 2025, 11:35 AM IST)
Mahakumbh 2025 Triveni Sangam Viral Video

Mahakumbh 2025 : त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंच रहे हैं. संगम के आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है जिसमें करोड़ों की संख्या में संत-साधु और श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं. इस बार यह प्रयागराज में आयोजित हो रहा है और इस दौरान त्रिवेणी संगम में 14 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ की भव्यता की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो आसमान से लिया गया है इसको देखने वाले भी हैरानी जता रहे हैं. महाकुंभ का यह वीडियो देखने लायक है कि कितनी भारी संख्या में लोग हर दिन प्रयागराज पहुंच रहे हैं और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं.

हर दिन बन रहा है रिकॉर्ड

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, महाकुंभ में सोमवार को 1.55 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया. इस दौरान सरकार का कहना है कि मेला वाले क्षेत्र में करीब 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी मौजूद रहे और 13 जनवरी, 2025 को शुरू इस विशाल धार्मिक समागम के बाद अब तक 14.76 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 12 साल बाद आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में देश-विदेश से आए लोगों की वजह से इसकी भव्यता दुगुनी हो गई है और इसका एक वीडियो न्यूज एजेंसी PTI ने शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि भारी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम के किनारे पर पवित्र स्नान कर रहे हैं. इस जमावड़े ने देश लोगों का मन मोह लिया है.

16वें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाकुंभ में यूपी सरकार ने करीब 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई है. 13 जनवरी, 2025 से शुरू हुए 16वें दिन भी श्रद्धालु की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई है और सरकार की तरफ से किए इंतजामों को लेकर श्रद्धालु काफी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु यहां की साफ-सफाई और सुरक्षा के सटीक इंतजामों को देखकर काफी हैरान हो गए हैं. बता दें कि प्राचीन धारणा के अनुसार मोक्ष प्राप्त करने और पवित्र जल में अपने पापों को धोने के लिए संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए आते हैं.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ की भीड़ से काशी हाउसफुल, सड़क पर उतरे अफसर; श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?