Home Latest News & Updates मायावती ने कसी BSP की कमर, 2027 के लिए बूथ-बूथ की तैयारी! उम्मीदवारों के चयन पर भी मंथन

मायावती ने कसी BSP की कमर, 2027 के लिए बूथ-बूथ की तैयारी! उम्मीदवारों के चयन पर भी मंथन

by Dheeraj Tripathi 31 August 2026, 5:19 PM IST
31 August 2026, 5:19 PM IST
Mayawati mega plan UP Election 2027

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आज पार्टी की अहम बैठक में चुनावी तैयारियों का पूरा रोडमैप तैयार किया. प्रदेश से लेकर मंडल और सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ.

मायावती ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि संगठन मजबूत करो, उम्मीदवार तय करो और 2027 के चुनावी मैदान में पूरी ताकत से उतर जाओ. उन्होंने विरोधी दलों के साम-दाम-दंड-भेद के हथकंडों से सतर्क रहने की अपील की. साथ ही चुनाव से पहले किए जाने वाले लोक-लुभावन वादों और रेवड़ियों को लेकर भी जनता को सतर्क रहने का संदेश दिया.

सर्वसमाज संदेश के साथ मैदान में उतरेगी BSP

मायावती ने यूपी में पांचवीं बार BSP की सरकार बनाने और ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. वहीं, बैठक के बाद BSP के वरिष्ठ नेता और मंडल कॉर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर ने लाइव टाइम्स संवाददाता धीरज त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत में BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा और 2007 की तर्ज पर सर्वसमाज को साथ लेकर चुनाव लड़ने का दावा किया.

‘चवन्नी से रुपया…’ अखिलेश की टिप्पणी पर मायावती का निशाना; कहा- जाट समाज से माफी मांगे

पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की

BSP सुप्रीमो मायावती ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की. मायावती का फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रहा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से BSP का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही विरोधी दलों के साम-दाम-दंड-भेद के हथकंडों से मुस्तैदी से मुकाबला करने की नसीहत दी.

बूथ कमेटियों का गठन पूरा हो चुका

बैठक के बाद बसपा के वरिष्ठ नेता और मंडल कॉर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर ने लाइव टाइम्स संवाददाता धीरज त्रिपाठी से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में सेक्टर और बूथ कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है, वहां अब छोटी-छोटी बैठकें कर चुनावी रणनीति को और धार दी जाएगी. अखिलेश अंबेडकर ने दावा किया कि BSP इस बार भी 2007 की तर्ज पर सर्वसमाज को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी. गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी सभी समाज के लोगों के साथ गठजोड़ करेगी. साथ ही अब देखना होगा कि मायावती की यह रणनीति यूपी की चुनावी राजनीति में कितना असर डालती है.

UP में 2027 की सियासी बिसात! दलित वोटबैंक पर नजर, मायावती ने आकाश आनंद को मैदान में उतारा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?