Home Latest News & Updates जरा सी लापरवाही और चली गई मासूम की जान, मथुरा में दूसरी कक्षा के छात्र को स्कूल बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत

जरा सी लापरवाही और चली गई मासूम की जान, मथुरा में दूसरी कक्षा के छात्र को स्कूल बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत

by Sachin Kumar 16 July 2026, 4:28 PM IST (Updated 17 July 2026, 12:05 PM IST)
16 July 2026, 4:28 PM IST (Updated 17 July 2026, 12:05 PM IST)
UP Class 2 student die hit school bus Mathura

Mathura News : मुथरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल से दिल दहला वाली घटना सामने आई है. दूसरी क्लास के सात वर्षीय एक स्टूडेंट की बस की चपेट में आकर मौत हो गई. हादसे के बाद चालक बस लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा दिया. वहीं, पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पेलखु गांव के निवासी नितिन के रूप में हुई है, जो राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में दूसरी क्लास का स्टूडेंट था. वे स्कूल बस से विद्यालय पहुंचा था.

स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचा था नितिन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नितिन गुरुवार को स्कूल में पढ़ने पहुंचा था. इस दौरान छात्र स्कूल बस से ठीक से उतर नहीं पाया और ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दी. इसी बीच स्कूल बस ने स्टूडेंट को कुचल दिया. गंभीर चोट लगने के बाद नितिन की मौत हो गई. इस दौरान चालक बस को लेकर फरार हो गया और गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. दूसरी तरफ सूचना मिलने के बाद जैत पुलिस पहुंची और उसने ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश की.

विंध्य के माथे पर लगेगा नर्मदा का तिलक! खत्म होने वाला है इंतजार, अंतिम पड़ाव पर जल-सुरंग का निर्माण

उतरते समय ड्राइवर ने आगे बढ़ाई बस

जैत थाने के प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि छात्र बस उतर रहा था, तभी चालक ने कथित तौर पर बस को बढ़ा दी. इसके कारण बच्चा गिर गया और बसे के पहिये के नीचे आ गया. उन्होंने आगे कहा कि गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल बाहर बैठकर नारेबाजी की. वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों को मशक्कत करने के बाद शांत कराया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है. साथ ही पुलिस अब बस ड्राइवर की तलाश कर रही है और हर एंगल से इस मामले की जांच भी कर रही है.

News Source: PTI

‘मैं दो-चार दिनों में…’, भूख हड़ताल खत्म करने और संसद मार्च पर सोनम वांगचुक ने कह दी बड़ी बात

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?