Home Latest News & Updates बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन; 1976 लोगों को सुरक्षित निकाला

बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन; 1976 लोगों को सुरक्षित निकाला

by Rajeev Ojha 1 September 2026, 5:45 PM IST
1 September 2026, 5:45 PM IST
Yogi government stands flood victims in UP

UP News : उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. प्रभावित परिवारों तक भोजन, राहत सामग्री और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम भी जारी है. वहीं, बाढ़ से अब तक किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है.

549 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक 19 जिले फिलहाल बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रभावित क्षेत्रों में 549 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि राहत एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए 248 मेडिकल टीमें तैनात हैं। इसके अलावा प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए 552 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है.

भोजन और राहत सामग्री का वितरण तेज

बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए भोजन और राहत सामग्री का वितरण भी लगातार किया जा रहा है. सोमवार को 10,449 खाद्यान्न पैकेट और 6,368 लंच पैकेट वितरित किए गए. वहीं, अब तक प्रदेश में 65,532 खाद्यान्न पैकेट और 3.08 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं. इससे बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों को भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है.

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सरकार का विशेष जोर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मेडिकल टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजकर लोगों को जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सोमवार को 7,889 क्लोरीन टैबलेट और 3,302 ओआरएस वितरित किए गए. इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने की कोशिश की जारी है.

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ! योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय गर्व और देशभक्ति का दिया संदेश

पशुओं के लिए भी राहत व्यवस्था

सरकार व प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ-साथ उनके पशुधन का भी ध्यान रख रहा है. वर्तमान में 21,336 पशु प्रभावित हैं. पशुओं के लिए सोमवार को 20 क्विंटल भूसा वितरित किया गया. वहीं, बाढ़ की शुरूआत से अब तक 4,279 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है. राहत अभियान के दौरान अब तक बाढ़ से जनहानि या पशुहानि की नहीं हुई है.

सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे प्रभावित

प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है. मौजूदा स्थिति में 1,976 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वहीं, बाढ़ प्रभावितों के लिए 312 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 106 शिविर संचालित हैं. इन राहत शिविरों में फिलहाल 1,708 लोग रह रहे हैं. इस समय प्रशासन प्राथमिकता पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान, भोजन, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है.

31 अगस्त को प्रभावित जिले

अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी.

किसान कल्याण पर फोकस: योगी आदित्यनाथ बोले- मोदी सरकार के बाद खेती बनी प्राथमिकता

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?