Home Top News FIFA World Cup 2026: 48 टीमें, 104 मैच और 1248 खिलाड़ी; शुरू हो रहा है फुटबॉल का महाकुंभ

FIFA World Cup 2026: 48 टीमें, 104 मैच और 1248 खिलाड़ी; शुरू हो रहा है फुटबॉल का महाकुंभ

by Amit Dubey 10 June 2026, 4:37 PM IST (Updated 10 June 2026, 4:40 PM IST)
10 June 2026, 4:37 PM IST (Updated 10 June 2026, 4:40 PM IST)
FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026: विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा विश्व कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह खेल किसी त्योहार या उत्सव से कम नहीं है. जी हां, 11 जून से करीब 39 दिनों तक चलने वाले इस फुटबॉल के महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. इस बार फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2026) की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं. इसके लिए इन तीन देशों के कुल 16 शहरों में 16 स्टेडियम की तैयारी की गई है.

11 जून 2026 दिन गुरुवार से फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 19 जुलाई 2026 को होगा. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस विश्व कप की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं. फुटबॉल के इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 48 देशों की टीम भाग ले रही हैं. जानकारी के अनुसार, फीफा विश्व कप 2026 कुल 48 टीम, 104 मैच और 1248 खिलाड़ियों का एक बड़ा ग्लोबल आयोजन है. ग्लोबल इसलिए क्योंकि इस खेल के दर्शक और फैंस किसी एक या पांच देश में नहीं बल्कि दुनिया के अधिकतर देशों में से होते हैं. वे हजारों और लाखों रुपये खर्च करके अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों के मैच को देखने के लिए जाते हैं.

अब आइए फीफा विश्व कप 2026 के शेड्यूल के कुछ खास बातों को जानते हैं. इसके साथ ही इसके इतिहास पर भी नजर डालेंगे. इतिहास से पहले हम पिछले टूर्नामेंट के विजेता के अलावा इस बार की प्राइज मनी की भी बात करेंगे और इसके साथ ही जानेंगे कि आप भारत में बैठे-बैठे इस फीफा विश्व कप 2026 को कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए अब इसकी शुरुआत करते हैं.

इतिहास में कितनी बार फाइनल में पहुंची RCB, दो बार जीता खिताब; फिर इन टीमों ने दी मात

फीफा विश्व कप 2026 में कुल 12 ग्रुप

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत 11 जून से हो रही है. कुल 1248 खिलाड़ी, 48 टीमों और 104 मैचों के लिए A से लेकर L तक ग्रुप बनाए गए हैं. इन 12 ग्रुपों में कुल 48 देशों की टीमों को रखा गया है और तय शेड्यूल के साथ इनके बीच मैच होंगे. ये मैच 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक होंगे. 19 जुलाई को फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. आप एक-एक मैच की जानकारी फीफा विश्व कप 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बारीकी के साथ ले सकते हैं. यहां हम आपको इस शेड्यूल में यह बता रहे हैं कि किस ग्रुप में कौन सी टीम शामिल है.

Group A
मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेकिया

Group B
कनाडा, बोस्निया-हर्जेगोविना, स्विट्जरलैंड, कतर

Group C
ब्राजील, मोरक्को, स्काटलैंड, हैती

Group D
अमेरिका, पराग्वे, आस्ट्रेलिया, तुर्किये

Group E
जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ

Group F
नीदरलैंड्स, ट्यूनिशिया, जापान, स्वीडन

Group G
बेल्जियम, ईरान, न्यूजीलैंड, मिस्र

Group H
स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, कैप वर्डे

Group I
फ्रांस, सेनेगल, नार्वे, ईराक

Group J
अर्जेंटीना, आस्ट्रिया, अल्जीरिया, जार्डन

Group K
पुर्तगाल, कोलंबिया, डीआर कोंगो, उज्बेकिस्तान

Group L
इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

अहमदाबाद में होगी पहली ‘विश्व योगा चैंपियनशिप’, 60 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा, US की टीम करेगी नेतृत्व

11 जून से इन 16 शहरों में आयोजन

फीफा विश्व कप 2026 की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 11 जून 2026 को, फीफा विश्व कप 2026 के शानदार आगाज के लिए दुनिया उत्तरी अमेरिका में एकत्रित होगी. तीन देशों और 16 मेजबान शहरों में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट, 48 टीमों के विस्तारित समूह (पहली बार) के साथ, इतिहास का सबसे बड़ा फीफा विश्व कप होगा. 2026 एडिशन में कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के स्टेडियमों में 65 लाख से अधिक प्रशंसकों के आने की उम्मीद है. कनाडा के दो शहर, मैक्सिको के तीन शहर और अमेरिका के 11 शहर फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन कर रहे हैं.

कनाडा
टोरंटो और वैंकूवर

मैक्सिको
ग्वाडलाजारा, मैक्सिको सिटी और मॉन्टेरी

अमेरिका
अटलांटा, बोस्टन, डलास, ह्यूस्टन, न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, सिएटल, मियामी, लॉस एंजिल्स, फिलाडेल्फिया, सैंन फ्रांसिस्को और कैनसस सिटी. इन शहरों के स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2026 के मैचों का आयोजन हो रहा है.

फीफा विश्व कप 2026 की प्राइज मनी

इस विश्व कप की प्राइज मनी अच्छी खासी होती है. फीफा विश्व कप 2026 की प्राइज मनी की बात करें तो विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह 655 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 6240 करोड़ रुपये की है. इसमें से विजेता टीम को 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 476 करोड़ रुपये मिलेंगे. बता दें कि फीफा विश्व कप 2022 में प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर थी, तब विजेता टीम अर्जेंटीना को 42 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे.

फीफा विश्व कप टिकट प्राइस

फीफा विश्व कप दुनिया के खेल जगत में होने वाले आयोजनों में से एक बहुत ही बड़ा आयोजन है. इसकी लोगों के बीच डिमांड भी काफी अधिक होती है. इन सभी को देखते हुए फीफा विश्व कप की टिकट प्राइस भी बहुत ही अधिक होती है. विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, फीफा विश्व कप की टिकटों की कीमत 5 हजार रुपये से 9 लाख रुपये से अधिक तक की होती है. इनमें अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनमें फैन कैटेगरी, ग्रुप स्टेज मैचों के लिए सामान्य कैटेगरी आदि, फाइनल मैच के लिए एक अलग ही टिकट की कीमत हो जाती है. टिकटों के दाम डिमांड पर भी निर्भर करते हैं. इनमें से फाइनल मैच के लिए टिकटों के दाम काफी अधिक होते हैं. कई बार इसमें ब्लैक मार्केटिंग की भी खबर आती है लेकिन आपको फीफा के आधिकारिक और तय जगहों/साइटों से ही टिकटों की खरीदारी करनी होती है. इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

‘सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक…’, इस पूर्व तेज गेंदबाज ने वैभव को बताया टी20 का बादशाह

भारत में ऐसे देख सकते हैं फीफा विश्व कप

भारत के कई ऐसे फुटबॉल प्रेमी और दिग्गज हैं, जो फीफा विश्व कप 2026 को देखने के लिए मेजबान देशों की यात्रा करेंगे. उन देशों में कई भारतीय प्रवासी भी होंगे जो विश्व कप को देखने जाएंगे. लेकिन वैसे लोग जो भारत से बैठे-बैठे ही फीफा विश्व कप का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए हम यहां खास और जरूरी जानकारी दे रहे हैं. फीफा विश्व कप 2026 को आप टीवी पर ‘यूनाइट 8 स्पोर्ट्स’ चैनल पर देख सकते हैं. वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म या डिजिटली आप इसे जी5 (Zee5) पर देख सकते हैं. यहां बता दें कि यूनाइट 8 स्पोर्ट्स एक नया चैनल है, जिसपर इस बार आप फीफा विश्व कप 2026 को देखेंगे.

FIFA World Cup 2022 का विजेता

FIFA World Cup का आयोजन हर चार साल पर होता है. पिछली बार कतर में इसका आयोजन हुआ था. तब फाइनल के रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को हराया था. फाइनल का मुकाबला कतर के लुसैल स्टेडिम में खेला गया था, जहां फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना से 4-2 से हार का सामना करना पड़ा था. FIFA World Cup 2022 में सर्वाधिक गोल करने पर फ्रांस के काइलियन एम्बाप्पे को गोल्डन बूट का अवॉर्ड मिला था. वहीं, अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला था.

झटका! अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर, जानें वजह

सबसे अधिक ब्राजील ने जीता है फीफा विश्व कप

फीफा विश्व कप को सबसे अधिक बार ब्राजील ने जीता है. यह देश साल 1958, 1962, 1970,1994 और 2002 में कुल 5 बार फीफा विश्व कप का विजेता रहा है. जर्मनी ने फीफा विश्व कप को कुल 4 बार जीता है, इसने 1954, 1974, 1990 और 2014 में जीत हासिल की है. इटली भी कुल 4 बार फीफा विश्व कप को जीता है. इसने 1934, 1938, 1982 और 2006 में जीत दर्ज की. अर्जेंटीना ने कुल तीन बार 1978, 1986 और 2022 में फीफा विश्व कप को अपने नाम किया है.
फ्रांस ने 1998 और 2018 में फीफा विश्व कप को जीता था. उरुग्वे ने भी दो बार फीफा विश्व कप को जीता है. इसने 1930 और 1950 में यह जीत हासिल की थी. वहीं, इंग्लैंड (1966 में) और स्पेन (2010) ने फीफा विश्व कप को एक-एक बार जीता है.

फीफा का कौन करता है आयोजन?

दुनिया में फीफा विश्व कप समेत फुटबॉल के कई बड़े आयोजनों को फीफा संगठन कराता है. इसका पूरा नाम फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) है. फीफा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सन् 1904 से, फुटबॉल संघ (FIFA) फुटबॉल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी के रूप में कार्य कर रहा है. फीफा जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक, हर स्तर पर फुटबॉल के विकास की देखरेख और उसे बढ़ावा देता है. फीफा खेल के नियम भी निर्धारित करता है, उनके निरंतर अनुपालन को सुनिश्चित करता है और 211 सदस्य संघों के साथ इनोवेशन, शिक्षा और सहयोग के माध्यम से खेल को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है.

फीफा विश्व कप, फीफा महिला विश्व कप और फीफा क्लब विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों का आयोजन करके, फीफा खिलाड़ियों को सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और दुनिया भर के अरबों प्रशंसकों को प्रेरित करने में मदद करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. अभी फीफा संगठन के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो (Gianni Infantino) हैं, जिन्हें 26 फरवरी 2016 को चुना गया था.

फीफा विश्व कप का इतिहास

फीफा विश्व कप के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 1930 में हुई थी. तब दूसरे विश्व युद्ध की वजह से 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हो पाया था. जानकारी के अनुसार, अभी तक कुल 22 बार फीफा विश्व कप का आयोजन हो चुका है. इस बार यानी कि 2026 में फीफा विश्व कप के 23वें सीजन का आयोजन हो रहा है. इस बार देखने वाली बात यह होगी कि विश्व को कोई नया विजेता मिलता है या फिर उन्हीं दिग्गज खिलाड़ियों की टीम के पास यह विश्व कप जाएगा, जिन्होंने पहले भी इसको अपने नाम किया है.

IND vs AFG: झटका! हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, ये है वजह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?