Donald Trump: अमेरिका- भारत की ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली के इंडिया गेट की तस्वीर शेयर की थी और उसकी तारीफ की थी.
3 February, 2026
भारत और अमेरिका के बीच अब तक की सबसे बड़ी डील हो गई है. अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता हो गया है. इस डील का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने किया है. ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन कॉल पर बात हुई, जिसमें ट्रेंड और टैरिफ समेत कई मुद्दों पर बात हुई. ट्रंप ने एक्स पर घोषणा की कि अब भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी को फोन करने से पहले और अमेरिका- भारत की ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर की थी और उसकी तारीफ की थी.
इंडिया गेट को कहा खूबसूरत
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक्स पर दिल्ली के इंडिया गेट की तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, ‘भारत का खूबसूरत विजय मेहराब, हमारा वाला सबसे महान होगा.’ बता दें, एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि वे आजादी के 250 पूरे होने पर वाशिंगटन डीसी में एक विजय मेहराब बनाना चाहते हैं और यह सबसे बड़ा होगा.

आर्क डी ट्रंप होगा नाम
ट्रंप ने 1 फरवरी को रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान, कहा कि वाशिंगटन डीसी में एक विजय मेहराब बनाने के बारे में लगभग 200 सालों से चर्चा हो रही है, लेकिन ऐसा कोई स्मारक कभी नहीं बनाया गया. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लगभग 57 शहरों में विजय मेहराब हैं, लेकिन वाशिंगटन, D.C. एकमात्र ऐसा बड़ा शहर है जहां ऐसा कोई मेहराब नहीं है. ट्रंप के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर काम जल्द ही शुरू हो सकता ह. इस प्रस्तावित विजय मेहराब को अनौपचारिक रूप से आर्क डी ट्रंप कहा जा रहा है. उन्होंने इसे अमेरिका की 250वीं सालगिरह के मौके पर बनाने का प्रस्ताव दिया था, जो अगले साल मनाई जाएगी.
दुनिया का सबसे बड़ा मेहराब बनाना चाहते हैं ट्रंप
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीटिंग्स के दौरान, ट्रंप ने मेहराब के डिज़ाइन और आर्किटेक्चरल रेंडरिंग भी दिखाए. यह विजय मेहराब फ्रांस के पेरिस में मशहूर आर्क डी ट्रायम्फ से प्रेरित होगा. हालांकि, यह अभी तक पता नहीं चला है कि डिज़ाइन को मंज़ूरी मिली है या नहीं. ट्रंप पेरिस के मेहारब से भी ऊंजा मेहराब बनाना चाहते हैं, जिसकी हाइट 164 फीट है. अगले कुछ महीनों में अमेरिका में मेहराब बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- भारत-US के बीच हुआ व्यापार समझौता, टैरिफ में मिली राहत; गोयल बोले- बड़े अवसर खुलेंगे
