RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लगभग लीग स्टेज समाप्त हो गया है. अब टॉप-4 टीमों ने प्लेऑफ के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई, 2026 को धर्मशाला में खेल जाएगा. इस दौरान डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में टक्कर होगी. फाइनल में एंट्री करने के लिए दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है, जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है वह सीधा फाइनल का टिकट कटा लेगी. ऐसे में आज दोनों टीमों पर फैंस की गहरी नजर होगी.
कोहली पर रहेगी सबकी निगाहें
आरसीबी दूसरी बार आईपीएल के खिताब को जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी और इस दौरान विराट कोहली पर सबकी निगाह रहेगी. साथ ही टीम को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं और अगर वह इस मैच में रन बनाते हैं तो आरसीबी की फाइनल में एंट्री करने में काफी आसानी होगी. हालांकि, विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में रनों का अंबार लगाया, लेकिन जब प्लेऑफ की बात आती है तो उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहता है. वहीं, आईपीएल 2026 के पहले क्वलीफायर मुकाबले से पहले रन मशीन के रिकॉर्ड ने एक बार फिर बहस को छेड़ दिया है.
टूर्नामेंट का सबसे बड़ा खिलाड़ी
विराट कोहली का आईपीएल करियर कमाल का रहा है, लेकिन वह जिस टीम से खेलते हैं उसे कई 18 साल बाद खिताब जीतने का मौका मिला. हालांकि, वह लगातार दूसरी बार भी उसी लाइन में खड़ी हो गई है और इस बार भी जीतने वाली टीमों में सबसे बड़ी दावेदार है. आपको बताते चलें कि विराट कोहली ने 281 मैचों में 9218 रन बनाए हैं. उनके नाम अभी तक 9 शतक और 67 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका औसत 40.07 और स्ट्राइक रेट 134.39 का रहा है.
मैदान पर तकरार के बाद ट्रेविस हेड के परिवार को मिली ‘गालियां’, फिर वाइफ का छलका दर्द; बताई ये बात
इस सीजन में दिखे शानदार फॉर्म में
इस सीजन में विराट कोहली का बल्ला शानदार प्रदर्शन दिखा रहा है. उन्होंने अभी तक 14 पारियों में 557 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 50.63 और स्ट्राइक रेट 163.82 रहा है. इस सीजन में उनके आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट रहा है. IPL इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली की प्लेऑफ में अभी तक प्रभावशाली पारी देखने को नहीं मिली है. उन्होंने 17 बार प्लेऑफ में बल्लेबाजी की है. इन मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 396 रन ही निकलें हैं, जिसमें 2 अर्धशतक और 1 डक शामिल है. हालांकि, कोहली के पास इस बार इतिहास बदलने का वक्त है और वह प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन करके उन रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
