Home Latest News & Updates IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका! लिस्ट में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवंशी; दो गेंदबाज भी हैं शामिल

IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका! लिस्ट में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवंशी; दो गेंदबाज भी हैं शामिल

by Sachin Kumar 28 May 2026, 8:07 PM IST
28 May 2026, 8:07 PM IST
IPL 2026 Playoff Youngest Player List

IPL 2026 Playoff : आईपीएल 2026 के सभी लीग मैच खत्म हो चुके हैं. अब प्लेऑफ शुरू हो गया है और अभी तक दो मैच हो चुके हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब आरसीबी के खिलाफ हारने वाली गुजरात टाइटंस का मैच एलिमिनेटर में विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा. वहीं, बुधवार को खेले गए मैच में राजस्थान ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया था. इस दौरान सबसे तूफानी पारी वैभव सूर्यवंशी ने खेली और उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन मारकर हर किसी हैरान कर दिया. वैभव इस सीजन में सबसे घातक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं और वह जब भी खेलने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ते हैं. इसके अलावा उन्होंने इस मुकाबले में 16 गेंदों में फिफ्टी लगाकर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की बराबरी कर ली है. इसी कड़ी में हम उन युवा खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर खेलते हुए अपनी एक नई पहचान बनाई. साथ ही इन प्लेयर्स की हर तरफ चर्चा भी हो रही है और इन्होंने इस बार ऐसा प्रदर्शन करके दिखाया है कि अगले सीजन में होने वाली नीलामी पर इनके ऊपर पैसे की बरसात हो सकती है. इस सीजन में 5 ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी नहीं होने के बाद भी आईपीएल में गर्दा उड़ा दिया.

अपनी बल्लेबाजी से वैभव ने किया हैरान

आईपीएल 2026 में सबसे चर्चाओं में अगर कोई खिलाड़ी है तो वह वैभव सूर्यवंशी है. इस प्लेयर ने अपने प्रदर्शन से सचिन तेंदुलकर से लेकर राहुल द्रविड़ तक. हर किसी को मैदान पर चौंका दिया. वैभव ने ग्राउंड पर ऐसे किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा, जिसको मैदान पर दौड़ाने का काम न किया हो. इसके अलावा वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली और इस दौरान 12 छक्के भी मारे. इसके बाद उनके इस सीजन में कुल मिलाकर 65 छक्के हो गए. वहीं, टी-20 क्रिकेट के इतिहास में एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में भी वह टॉप पर पहुंच गए हैं. दूसरी तरफ इस सीजन में 45.33 की औसत से 680 रन बनाकर वह ऑरेंज कैप के पक्के दावेदार भी बन गए हैं. उन्होंने पूरे सीजन की 15 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं. बता दें कि नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्होंने इस कीमत पर अभी तक फ्रेंचाइजी को टी20 इतिहास का सबसे शानदार रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट दिया है. इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस की भी मैदान पर जमकर धुनाई की और अपनी निडर बल्लेबाजी के दम पर दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना दिया.

IPL 2026 Playoff Youngest Player List

ये हैं 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, ज़ेहन में है बस युवराज का नाम; जानें कौन-कौन हैं लिस्ट में शामिल

म्हात्रे ने भी दिखाया गजब का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी के दौरान आयुष म्हात्रे को CSK ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस बल्लेबाज का यह सीजन काफी शानदार बीत रहा था कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. म्हात्रे ने 6 मैचों में 2 अर्धशतकीय पारी की मदद से 201 रन बनाए और इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन रहा. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 36 गेंदों में 59 रनों की भी पारी खेली. वहीं, दिल्ली के खिलाफ टीम को तेजी से रन बनाने थे. ऐसे में म्हात्रे ने अपनी मर्जी से ‘रिटायर्ड आउट’ ले लिया. इन पारियों को ध्यान में रखते हुए एक समय लग रहा था म्हात्रे इस सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन करेंगे और वह सबसे ज्यादा रन मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल होंगे. लेकिन इसी बीच उनकी चोट ने उन्हें धोखा दे दिया और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इसके अलावा उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी 17 गेंदों में तूफानी में अंदाज 38 रनों की पारी खेली.

बता दें कि 18 वर्षीय बल्लेबाज ने चोटिल होने की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए. हालांकि, उससे पहले उन्होंने अपने टैलेंट के माध्यम से दिखा दिया कि वह जब भी मैदान पर वापसी करेंगे तो इसी तरह रन बनाएंगे. दूसरी तरफ सीएसके अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि म्हात्रे के लगी चोट काफी गंभीर है और उन्हें 6 से 12 हफ्तों तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ेगा. इसके बाद तय यह हो गया कि वह आईपीएल 2026 में वापसी नहीं कर पाएंगे.

IPL 2026 Playoff Youngest Player List

2 अर्धशतक और एक बार ‘शून्य’ पर आउट, IPL के प्लेऑफ में किंग कोहली का ऐसा रहा रिकॉर्ड

विराट को भी कर दिया था प्रिंस ने आउट

24 साल के प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा हैं. दाएं हाथ के गेंदबाज ने इस सीजन में शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने इस सीजन में 14 मैच खेले, जिसमें 16 विकेट चटकाने का काम किया. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली समेत तमाम बड़े बल्लेबाजों का विकेट लिया. प्रिंस ने इस सीजन में अपनी लेन-लाइंथ, स्विंग और यॉर्कर से विकेट चटकाए और मैदान पर अपनी अलग छाप छोड़ने का काम किया. LSG के निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद भी वह एक प्रभावशाली गेंदबाज रहे और इमर्जिंग प्लेयर कैटेगरी में काफी चर्चाओं में बने रहे. इसके अलावा उन्होंने अपनी स्पीड से भी लोगों को चौंकाया. साथ ही विराट कोहली को जिस गेंद पर उन्होंने आउट किया था वह 140.4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी थीं.

प्रिंस ने इस सीजन में 16 विकेट लेने के साथ ही आरसीबी के खिलाफ अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया. साथ ही पर्पल कैप टेबल में टॉप-3 में बने रहे और कई मैचों में विकेट लेकर कोच को प्रभावित किया. इस दौरान उनका डेथ और पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. कुल मिलाकर उन्होंने 2025 की तुलना में काफी सुधार करते हुए 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. बता दें कि इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के साथ प्रिंस के पिता राम निवास यादव ने कहा कि विश्वास ही नहीं हुआ कि इतना सब कैसे बदल गया. लेकिन कहते हैं कि वक्त की सबसे अच्छी आदत यह है कि यह बदलता जरूर है. अब वक्त आ गया है कि वह प्रिंस बने और गेंदबाज के रूप में पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने का काम करें. आईपीएल 2026 में प्रिंस के पिता उनके टच में रहते थे और मैदान पर खेलने से पहले अपने पिता से फोन पर जरूर बात करते हैं.

IPL 2026 Playoff Youngest Player List

इन महिला क्रिकेटर ने T20 फॉर्मेट में बनाए सबसे ज्यादा रन, विश्व कप में रहेगी नजर; देखें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में जुड़े अंगकृष

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइजर्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है और इस सीजन में उसका ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं रहा था. हालांकि, टीम लगातार प्लेऑफ की लड़ाई लड़ती रही लेकिन फाइनली वह इस बार बाहर हो गई. इसी बीच अंगकृष रघुवंशी नाम के एक खिलाड़ी ने टीम को खूब प्रभावित किया और उनका इस सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा. अंगकृष ने केकेआर की तरफ से 13 मैच खेलते हुए 422 रन बनाए. लेकिन दुर्भाग्यवश मुंबई इंडियंस के खिलाफ उंगली में चोट लगने के कारण वह सीजन से बाहर हो गए. इसी बीच उन्होंने 5 शानदार अर्धशतक भी लगाए और एक सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग भी की और कई बल्लेबाजों को स्टंप करके पवेलियन की तरफ रवाना कर दिया.

बता दें कि कोलकाता की तरफ से वह सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज थे. उन्होंने 13 पारियों में उन्होंने 42 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरें अंगकृष ने कई अहम पारियां खेलीं. उनकी सबसे बड़ी पारी गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंदों में 82 रनों की थी. इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 46 गेंदों पर 71 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. बता दें कि चोट लगने के बाद अंगकृष जब टीम से बाहर हुए थे यह केकेआर के लिए सबसे बड़ा झटका था. वह टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक थे. उनकी चोट ऐसे वक्त में लगी थी जब कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतना था. लेकिन उसे इस मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2026 Playoff Youngest Player List

बल्ले और गेंद से दुबे ने दिखाया कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर-ऑलराउंडर हर्ष दुबे इस सीजन में कमाल की फॉर्म में दिखे. उन्होंने इस सीजन में 13 मैच खेले और इस दौरान 9 मैचों में 13 विकेट चटकाए. इस दौरान हर्ष की गेंदबाजी का औसत 18.46 और इकोनॉमी रेट 8.88 रहा. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला. स्पिनर ने पारी के आखिरी ओवर में 3 विकेट चटकाने का काम किया. इस दौरन हर्ष ने अक्षर पटेल, समीर रिजवी और लुंगी एनगिडी को अपना शिकार बनाया. साथ ही 20वें ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले हर्ष दुबे आईपीएल इतिहास के पांचवें स्पिनर हैं. बता दें कि इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने को ध्यान में रखते हुए इस बार उन्हें आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिल गई है.

‘अगला पैर हटाकर…’ Sachin Tendulkar की पोस्ट पर वैभव सूर्यवंशी का आया रिएक्शन; कही ये बात

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?