Abhishek Sharma: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने शुक्रवार को अपने शिष्य अभिषेक शर्मा को उनके 26वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. इस बार जन्मदिन की बधाई देते हुए युवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया. इसमें यूवी ने उन्हें दूसरों का ख्याल रखने वाले और मिलनसार वाला शख्स बताया.
ऐसे दी युवराज सिंह ने बधाई
पूर्व भारतीय क्रिकेट युवराज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, अभिषेक सर, आज आपका जन्मदिन है. कितना शुभ दिन है. आप जैसे इंसान बने हैं, उसके लिए बहुत प्यार – आप अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखते हैं, मिल-जुलकर रहते हैं और एक लीडर हैं! आप हमेशा अपनी नाकामियों से सीखते हैं और हर बार और ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं! उम्मीद है कि यह साल आपके लिए ढेर सारे रन और शतक लेकर आए! हमेशा बहुत सारा प्यार.
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका! बाबर आजम की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता; बताई ये वजह
वीडियो में दी युवराज ने अभिषेक को सजा!
वीडियो में युवराज सिंह, अभिषेक से रैश शॉट न खेलने के लिए कहते हैं और उसकी गलतियों के लिए उससे सिट-अप करवाते हैं. इस वीडियो में युवराज सिंह को आप ये कहते हुए सुन सकते हैं कि ‘बोल मैं पहली बॉल ते लप्पा नहीं मारूंगा.’ इस बीच अभिषेक सिट-अप्स में कान पकड़ते हुए कहते हैं कि मैं पहली गेंद पर ते लप्पा नहीं मारूंगा. इसके अलावा युवराज सिंह अक्सर अभिषेक से मजाक करते हुए देखे जाते हैं. एक अन्य वीडियो में युवराज ने अभिषेक से पूछा था कि आपको क्या चाहिए? इस पर बर्थडे ब्वॉय ने कहा था कि सिर्फ आपका ‘आशीर्वाद’ चाहिए.
भारत के लिए खेली कई शानदार पारियां
अभिषेक शर्मा भारत की टी-20 का नियमित हिस्सा हैं. युवराज सिंह की तरह वह तूफानी पारी खेलते हैं और हर एक गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की सोचते रहते हैं. अभिषेक ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 56 मैच खेले हैं, जिसमें दो शतक और 11 अर्धशतक लगाए गए हैं. साथ ही 1629 रन बनाए हैं. वहीं, भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा है. उन्होंने पिछले साल इंग्लिश टीम के खिलाफ 37 गेंदों में अपना शतक बनाया था.
