Babar Azam: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खेलने पर संशय बना हुए है. बाबर की उंगली में चोट है और सूजन के कारण उन्हें बल्ला पकड़ने में भी काफी दिक्कत हो रही है. बाबर को इंग्लैंड दौरे से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान उंगली में चोट लगी थी. इसके बाद केंट में काउंटी XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करने के दौरान उनकी चोट गंभीर हो गई. उंगली में दोबारा चोट लगने के बाद उन्हें रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था.
पहले मैच में 103 रनों से हारा पाक
प्रैक्टिस बैटिंग में चोट लगने के बाद वह लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में भी नहीं खेल पाए थे. उस मैच में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को तीन दिन के भीतर एक पारी और 103 रनों से हरा दिया था. इस दौरान टीम की कमान सलमान अली आगा ने संभाली थी. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि टीम मैनेजमेंट देखेगा कि क्या बाबर कल नेट्स में आराम से बैटिंग कर पा रहे या फिर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद बाबर आजम खुद तय करेंगे कि वह इस मैच में खेलेंगे या नहीं.
डार्विन मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास! रंगना हेराथ को छोड़ा पीछे; अब डेल स्टेन पर नजर
क्या स्पिनर लगा पाएंगे पाक की नैया पार?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट में अपने दोनों स्पिनरों, अली उस्मान और साजिद खान को खिलाने पर विचार कर रहा है. माना जा रहा है कि धीमी पिच होने की वजह से धीमी गति के गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है. पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के तीन गेंदबाज मुहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मुहम्मद अली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि हेड कोच सरफराज अहमद और बाबर आजम सीरीज को बराबर करने के लिए स्पिनर पर भरोसा कर रहे हैं.
98 रन देकर 5 विकेट चटकाए
असी उस्मान ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की एकमात्र पारी में 98 रन देकर पांच चटकाने का काम किया था. वहीं, साजिद खान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान जीत में 8 विकेट चटकाकर अहम रोल निभाया था. साल 2023 के बाद से पाकिस्तान को ज्यादातर टेस्ट जीत स्पिनरों की बदौलत ही मिली हैं.
ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास! ऐसा करने वाली बनी दूसरी एशियाई क्रिकेट टीम
