Home खेल बल्लेबाज की बैटिंग से ज्यादा ‘हेयर स्टाइल’ को लेकर कटा बवाल, फैंस के भी उड़े होश; बोले- कौन से तेल लगाते हो?

बल्लेबाज की बैटिंग से ज्यादा ‘हेयर स्टाइल’ को लेकर कटा बवाल, फैंस के भी उड़े होश; बोले- कौन से तेल लगाते हो?

by Sachin Kumar 2 September 2026, 2:05 PM IST (Updated 2 September 2026, 3:18 PM IST)
2 September 2026, 2:05 PM IST (Updated 2 September 2026, 3:18 PM IST)
stir created over batsman hairstyle batting

Viral Video: क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाड़ियों की बल्लेबाजी से ज्यादा उनका स्टाइल चर्चा में आ जाता है. भारतीय टीम में भी ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिनके लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. एक समय पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने लंबे बालों को लेकर काफी चर्चा में रहे थे और उनके फैंस उनके इस लुक को खूब कॉपी करते थे. इसी बीच एक और क्रिकेटर अपने लंबे बालों की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस क्रिकेटर के बाल इतने लंबे हैं कि आपने शायद ही किसी बल्लेबाज को इससे पहले ऐसे अनोखे लुक में देखा हो.

बालों से सुर्खियों में आया क्रिकेटर

मामला यह है कि श्रीलंका के लोकल क्रिकेटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इस खिलाड़ी का वीडियो इसकी बल्लेबाजी को लेकर नहीं बल्कि अपने बेहद लंबे और अनोखे बालों को लेकर सुर्खियां बंटोर रहा है. इस बल्लेबाज के बाल एक आम महिला के मुकाबले भी काफी बड़े हैं.

ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास! ऐसा करने वाली बनी दूसरी एशियाई क्रिकेट टीम

लंबे बालों ने खींचा फैंस का ध्यान

मैदान पर जैसे ही श्रीलंकाई क्रिकेटर बल्लेबाज करने के लिए उतरा, तो लोगों का सबसे पहला ध्यान उसके बालों पर गया. इस खिलाड़ी ने अपने लंबे बालों को लंबी और गुत्थी हुए लटें के रूप में बनाकर रखा है. पिच पर जैसे ही बल्ला लेकर खिलाड़ी आया तो आम लोग उसकी लटें देखकर हैरान हो गए. वह भी सोचने लगे कि यह क्रिकेटर कैसे अपने बालों को संभालता होगा.

कैसे खेल पा रहा है खिलाड़ी?

ऐसा हेयरस्टाइल होने के बाद भी खिलाड़ी कैसे बल्लेबाजी कर पा रहा है ये सोचकर फैंस हैरान हो रहे हैं. अब क्रिकेट फैंस ने भी इस खिलाड़ी की चर्चा करना शुरू कर दिया है. साथ ही फैंस इस बात से हैरान है कि इतने लंबे बालों के साथ ये खिलाड़ी क्रिकेट कैसे खेल पा रहा है?

अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और यूजर्स कमेंट करके इस हेयरस्टाइल के मजे ले रहे हैं. इनमें से एक सवाल ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें यूजर्स ने लिखा था कि भाई, आखिर में कौन सा तेल लगाते हो? वहीं, कई क्रिकेट प्रेमियों ने इस लुक की काफी तारीफ भी की और कई ने जमकर मजे भी लिए. कुछ लोगों ने तो मजे लेते हुए कहा कि लोग उनकी बैटिंग से ज्यादा उनके बालों को लेकर मजा ले रहे हैं.

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका! बाबर आजम की चोट ने बढ़ाई टीम की चिंता; बताई ये वजह

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?