Anarkali Kurta Set: फेस्टिव सीजन आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि, इस बार क्या पहनें? साड़ी का पल्लू संभालना है नहीं, लहंगे में बहुत ज्यादा भारी-भरकम फील नहीं करना और फिर भी पूजा से लेकर फैमिली पार्टी तक सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो अनारकली कुर्ता सेट एक शानदार ऑप्शन बन सकता है. 2026 के फेस्टिव फैशन में अनारकली का क्लासिक चार्म एक बार फिर ट्रेंड में है. इस बार ट्रेडिशनल डिजाइन के साथ-साथ फ्लोई पैटर्न, हल्की जरी, कंट्रास्ट दुपट्टे, अंगरखा कट और मॉडर्न केप स्टाइल भी शामिल हैं. अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने एथनिक वॉर्डरोब को अपडेट करने की सोच रही हैं, तो ये 6 अनारकली कुर्ता सेट डिजाइन जरूर देखें.
फ्लोर लेंथ अनारकली
अगर आपको एंट्री लेते ही रॉयल फील चाहिए, तो फ्लोर लेंथ कलिदार अनारकली से बेहतर शायद ही कुछ हो. कई कलियों वाला इसका फ्लेयर घूमते ही शानदार मूवमेंट देता है. साथ ही तस्वीरों में भी काफी खूबसूरत लगता है. हल्की एम्ब्रॉयडरी और कंट्रास्ट दुपट्टे के साथ ये शादी, संगीत या बड़ी फैमिली पार्टी के लिए परफेक्ट है.

अंगरखा स्टाइल
अंगरखा डिजाइन का चार्म कभी पुराना नहीं होता. इस डिजाइन में सामने की तरफ क्रॉसओवर पैटर्न और साइड में डोरी या टाई अप डिटेलिंग होती है. इससे लुक में ट्रेडिशनल और रॉयल दोनों तरह का टच आता है. फेस्टिव फंक्शन के लिए इसे सिल्क, कॉटन या जॉर्जेट फैब्रिक में लिया जा सकता है. गोल्डन झुमकों और जूतियों के साथ इसका लुक बहुत शानदार लगता है.
हल्दी से मेहंदी तक छा जाएगा आपका लुक, प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए ये 6 साड़ियां हैं परफेक्ट
ए लाइन अनारकली
हर फेस्टिव आउटफिट को सिर से पैर तक भारी होना जरूरी नहीं है. इस सीजन हल्के रंगों और मिनिमल जरी वर्क वाले कुर्ता सेट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. डस्टी रोज, सेज ग्रीन, म्यूटेड मस्टर्ड और पेस्टल शेड्स में ए लाइन अनारकली दिन के फंक्शन के लिए शानदार है.
शरारा और अनारकली
अगर आप अनारकली का फ्लेयर चाहती हैं लेकिन बॉटम में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो शरारा के साथ अनारकली सेट चुन सकती हैं. शॉर्ट या मिड लेंथ अनारकली कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड शरारा लुक को काफी मॉडर्न बनाता है. इसके साथ ऑर्गेंजा या नेट का हल्का दुपट्टा ट्राई करें.

मिरर वर्क
जिन्हें फेस्टिव सीजन में थोड़ा ज्यादा चमकना पसंद है, उनके लिए मिरर वर्क वाला अनारकली सूट बढ़िया ऑप्शन है. इस तरह के डिजाइन में छोटे मिरर, सीक्विन, गोल्डन बुट्टी और बॉर्डर वर्क लुक को काफी रिच बना देते हैं. लाइट जूलरी और मेकअप के साथ आप भी अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं.
केप स्टाइल अनारकली
फेस्टिव फैशन में मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं तो केप स्टाइल अनारकली जरूर ट्राई करें. इसमें अनारकली के ऊपर मैचिंग या कंट्रास्ट केप लेयर होती है, जो बिना ज्यादा भारी दिखे आउटफिट को रॉयल बना देती है. जॉर्जेट, ऑर्गेंजा या हल्के सिल्क फैब्रिक में केप अनारकली शाम के फंक्शन के लिए काफी खूबसूरत लगता है.
साड़ी में चाहिए रॉयल और क्लासी लुक? ये 6 Hand Embroidered स्टाइल बनाएंगे आपके वॉर्डरोब को कूल
