Home Top News मध्य प्रदेश में पुल की रेलिंग से टकराई स्लीपर बस, खिड़कियां टूटने से बाहर गिरे यात्री, 5 की मौत

मध्य प्रदेश में पुल की रेलिंग से टकराई स्लीपर बस, खिड़कियां टूटने से बाहर गिरे यात्री, 5 की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 28 August 2026, 3:08 PM IST (Updated 28 August 2026, 4:20 PM IST)
28 August 2026, 3:08 PM IST (Updated 28 August 2026, 4:20 PM IST)
मध्य प्रदेश में भीषण हादसाः पुल की रेलिंग से टकराई स्लीपर बस, खिड़कियां टूटने से बाहर गिरे सोते हुए यात्री, पांच की मौत

Bus Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हो गए. स्लीपर बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल के मोड़ पर पहुंचते ही ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और बस रेलिंग से टकरा गई. टक्कर के कारण बस की खिड़कियां टूट गईं, जिससे ऊपर की स्लीपर बर्थ पर सो रहे यात्री बस से बाहर गिर गए. हादसा सुबह करीब 7 बजे ब्यावरा में भोपाल बाईपास पुल पर हुआ. बस उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंदौर जा रही थी. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ब्यावरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार गंभीर घायल लोगों को इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया.

मृतकों में बेंगलुरु के पुलिस इंस्पेक्टर भी

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक अमित टोलानी ने बताया कि हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत 12 अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण बस की खिड़कियां टूट गईं, जिससे ऊपर की स्लीपर बर्थ पर सो रहे यात्री बस से बाहर गिर गए. मृतकों में बेंगलुरु के पुलिस इंस्पेक्टर रवि केपी (45), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बस ड्राइवर विकास शुक्ला (29), बिहार के गोपालगंज के बेलाल अली (23), उत्तर प्रदेश के सीतापुर के गुड्डू कुशवाहा और विजयवाड़ा के ज्योतिरादित सिंह शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि बस की तेज़ रफ़्तार के कारण यह हादसा हुआ. हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

साइबर क्राइम की जांच के बाद लौट रहे थे इंदौर

हादसे में बेंगलुरु के एक पुलिस इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई. वे साइबर क्राइम की जांच के बाद अपनी टीम के साथ लखनऊ से इंदौर लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक, साउथ-ईस्ट साइबर क्राइम स्टेशन के इंस्पेक्टर रवि केबी बस की ऊपरी बर्थ पर सो रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास पुल की रेलिंग से बस टकरा गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वे बस से बाहर गिर गए और फ्लाईओवर से लगभग 20 फ़ीट नीचे जा गिरे. एक अधिकारी ने बताया कि उनके साथ यात्रा कर रहे एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक यात्री कर्नाटक, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.

मंत्री ने जाना घायलों का हालचाल

स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. जब यात्रियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला जा रहा था, तो वहां अफरातफरी और चीख-पुकार मची हुई थी. बाद में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार और एसपी तोलानी ने ब्यावरा के सिविल अस्पताल का दौरा किया और घायल यात्रियों के समुचित इलाज का निर्देश दिया. उन्होंने डॉक्टरों से यात्रियों की हालत और उन्हें दिए जा रहे इलाज के बारे में भी बात की. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि किन हालात में बस पुल पर बेकाबू हुई.

12 यात्री गंभीर रूप से घायल

हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों में अमित कुमार प्रताप ( 40), उनकी पत्नी मीनू और उनका बेटा रक्षित सिंह (13)शामिल हैं. ये सभी उत्तर प्रदेश के जौनपुर ज़िले के मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं. इसके अलावा सुरेंद्र प्रताप (68) निवासी हुरुरी, जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश, पार्थ (8), रवि (42), सुमन (36) निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश, श्रीनिवास गिरी (50) बेंगलुरु कर्नाटक, केशव (28) घायल हैं. इसके अलावा रमेश नायक निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक, सोनू निवासी खैराबाद, सीतापुर और विश्वनाथ ( 39) निवासी बेंगलुरु, कर्नाटक भी जख्मी हैं. हादसे में घायल अमित कुमार, सुरेंद्र प्रताप, सुमन शर्मा, श्रीनिवास और केशव को भोपाल रेफर कर दिया गया है.

रक्षा बंधन से पहले भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, जीजा घायल, दोनों के चरित्र पर करता था शक

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?