Home पर्यटन Bali और Maldives को भूल जाइए! India की ये 5 जगहें देंगी इंटरनेशनल बीच वेकेशन वाला मजा

Bali और Maldives को भूल जाइए! India की ये 5 जगहें देंगी इंटरनेशनल बीच वेकेशन वाला मजा

by Preeti Pal 30 May 2026, 11:36 AM IST (Updated 30 May 2026, 1:08 PM IST)
30 May 2026, 11:36 AM IST (Updated 30 May 2026, 1:08 PM IST)
Bali और Maldives को भूल जाइए! India की ये 5 जगहें देंगी इंटरनेशनल बीच वेकेशन वाला मजा

India Destinations Alternatives to Bali: जब भी बीच वेकेशन की बात होती है, सबसे पहले बाली और मालदीव का नाम ही दिमाग में आता है. लेकिन हर कोई महंगी हवाई टिकट, वीजा की झंझट और फॉरेन खर्चों से बचना चाहता है. अच्छी बात ये है कि भारत में भी कुछ ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो आपको बिल्कुल वैसा ही ट्रॉपिकल आइलैंड वाला एक्सपीरियंस दे सकती हैं. नीला पानी, सफेद रेत, शानदार सनसेट और एडवेंचर से भरपूर ये डेस्टिनेशन अब इंडियन टूरिस्ट्स की नई पसंद बन रहे हैं.

लक्षद्वीप

अगर किसी जगह को भारत का मालदीव कहा जा सकता है, तो वो है लक्षद्वीप. अरब सागर में बसे ये छोटे-छोटे कोरल आइलैंड अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए मशहूर हैं. यहां का नीला साफ पानी, सफेद रेत और पीसफुल माहौल आपको पहली नजर में ही अपना दीवाना बना सकता है. अगत्ती, बंगाराम और थिन्नाकरा जैसे आइलैंड टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर हैं. यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और कोरल रीफ्स की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि यहां भीड़भाड़ बहुत कम होती है

स्वराज आइलैंड

पहले हैवलॉक आइलैंड के नाम से फेमस स्वराज आइलैंड उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो समुद्र के साथ एडवेंचर भी चाहते हैं. अंडमान-निकोबार आइलैंड ग्रुप का ये हिस्सा अपनी शानदार बीच लाइफ और डाइविंग कल्चर के लिए जाना जाता है. यहां का राधानगर बीच एशिया के सबसे खूबसूरत बीचों में गिना जाता है. सफेद रेत और फ़िरोज़ी पानी का ये नजारा किसी पोस्टकार्ड जैसा लगता है. इसके अलावा मैंग्रोव कयाकिंग, स्कूबा डाइविंग और रात में दिखाई देने वाली बायोल्यूमिनेसेंस इस जगह को और खास बना देते हैं.

अटलांटिक कोस्ट के 10 क्यूट Small Towns, जहां जिंदगी खूबसूरत लगती है; कितनों के बारे में जानते हैं आप?

वर्कला

अगर आपको बाली का रिलैक्स्ड और हिप्पी वाइब पसंद है, तो केरल का वर्कला जरूर पसंद आएगा. समुद्र के किनारे बनी लाल चट्टानें, खूबसूरत कैफे, योगा सेंटर और सर्फिंग स्कूल इसे यंगस्टर्स की फेवरेट डेस्टिनेशन बनाते हैं. वर्कला का नॉर्थ क्लिफ इलाका खास तौर पर टूरिस्ट्स के बीच फेमस है. यहां सुबह योगा, दिन में सर्फिंग और शाम को समंदर किनारे कैफे में बैठकर सनसेट देखने का एक्सपीरियंस बहुत खास होता है.

गोकर्ण

कर्नाटक का गोकर्ण उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जो समुद्र के साथ पीस और स्पिरिचुअलिटी भी ढूंढ़ते हैं. यहां का माहौल इतना सुकूनभरा है कि कई लोग कुछ दिनों के लिए आते हैं और हफ्तों तक रुक जाते हैं. कुदले बीच, ओम बीच, हाफ मून बीच और पैराडाइज बीच यहां के सबसे बड़े अट्रैक्शन हैं. इन बीचेस को जोड़ने वाले ट्रेकिंग रूट्स एडवेंचर लवर्स को खूब पसंद आते हैं. साथ ही महाबलेश्वर मंदिर इस जगह को एक अलग पहचान देता है.

तारकरली-मालवन

महाराष्ट्र के तारकरली और मालवन को अक्सर मिनी मालदीव भी कहा जाता है. यहां का क्लियर पानी और खूबसूरत बीच पहली बार आने वाले टूरिस्ट्स को हैरान कर देते हैं. यहां स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग जैसी एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है. इसके अलावा सिंधुदुर्ग किले की सैर और टेस्टी मालवणी सीफूड इस जर्नी को और यादगार बना देते हैं.

फेयरीटेल से कम नहीं हैं भारत के ये 10 village, यहां पहुंचते ही स्लो हो जाती है जिंदगी की रफ्तार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?