Home Top News LT Xchange में बोले CM साय- डबल इंजन सरकार ने खत्म किया नक्सलवाद, विकास पर फोकस

LT Xchange में बोले CM साय- डबल इंजन सरकार ने खत्म किया नक्सलवाद, विकास पर फोकस

by Sanjay Kumar Srivastava 5 September 2026, 8:56 PM IST (Updated 5 September 2026, 9:20 PM IST)
5 September 2026, 8:56 PM IST (Updated 5 September 2026, 9:20 PM IST)
LT Xchange के मंच पर बोले CM साय- डबल इंजन सरकार ने किया नक्सलवाद का खात्मा, सुशासन और विकास पर फोकस

LT Xchange Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित LT Xchange के Conclave में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के लिए पिछली कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया. उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार पर भी चर्चा की. कहा कि आज छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. नक्सलवाद का खात्मा होने से देश व विदेश के निवेशक भी यहां आ रहे हैं. यहां सोना, डायमंड, लीथियम और टीना जैसे खनिज पदार्थों का भंडार है. इसके अलावा सड़क व रेल से भी यह राज्य देश के अन्य हिस्सों से जुड़ा है. यही कारण है कि राज्य को सवा आठ लाख करोड़ का निवेश मिला है. Live Times के सवाल पर साय ने कहा कि सुशासन और विकास पर उनका मुख्य फोकस है.

कांग्रेस के समय नक्सलवाद चरम पर

कहा कि कांग्रेस सरकार के समय नक्सलवाद चरम पर था, जिससे यहां का विकास रुक गया था. निवेशक आने से घबरा रहे थे. कहा कि जब केंद्र में मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी तो हमने नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा कर दिया. अब यहां तेजी से विकास हो रहा है.लोग मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में 75 फीसदी नक्सलवाद था,जबकि बाकी राज्यों में 25 फीसदी था. साय ने कहा कि 2024 में अमित साह ने नक्सलवाद पर बैठक की थी. नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने में हमारी सरकार सफल हुई. Live Times के सवाल पर कहा कि लोगों के राशनकार्ड बनाए जा रहे हैं. लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है. हमारी सरकार निवेशकों को यहां उद्योग लगाने के लिए आकर्षित कर रही है. छत्तीसगढ़ में महिलाएं सशक्त हो रही हैं. किसानों को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं. कहा कि राज्य के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है.

अधिक से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

बस्तर के लिए काफी काम हो रहा है. वहां स्कूल खोले गए. बच्चे भी पढ़ने आ रहे हैं. बस्तर में पशुपालन के साथ खेती-कृषि को भी बढ़ावा दिय़ा जा रहा है. Live Times के सवाल पर साय ने कहा कि दंतेवाड़ा को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. बस्तर में एजुकेशन सिटी बनेगा. दंतेवाड़ा में मेड़िकल कालेज बनेगा, जिससे वहां के लोगों को अच्छा इलाज मिल सके. कहा कि बस्तर में रोड बन रहे हैं. संचार के साधन भी उपलब्ध हैं. हर क्षेत्र में बस्तर का विकास हो रहा है. साय ने कहा कि बस्तर की जनता भ्रमित न हो, जैसा लोग कहेंगे वैसा ही विकास होगा. राज्य पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है. कहा कि हमारा प्रयास है कि हर जगह सड़क ,बिजली, पानी की सुविधा पहुंचे. कहा कि हम महिलाओं व बहनों के लिए जितना हो सकेगा, उतना करेंगे. महतारी वंदन योजना पर भी चर्चा की. कहा कि महतारी वंदन योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा.

देश और विदेशों में हो रही नई उद्योग नीति की सराहना

साय ने कहा कि पार्टी और जनता का भरपूर प्यार मिला. कहा कि पहले राज्य में बहुत गरीबी थी. लेकिन अब हमारा राज्य खुशहाल है. महिलाओं को 1000 रुपए देकर हम उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कर रहे हैं. हम स्वच्छ व पारदर्शी सरकार दे रहे हैं. कहा कि हम भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रहे हैं. सारा काम ऑनलाइन करने जा रहे हैं. कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में काफी घोटाले हुए, लेकिन हमने भ्रष्टाचार पर रोक लगाया. कोयले में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कही. कहा कि हम राजस्व भी बढ़ा रहे हैं, जिससे सूबे का विकास हो रहा है. नक्सलवाद को खत्म कर असंभव को संभव कर देने के Live Times के Editor-in-Chief Dilip Singh के सवाल पर CM साय ने कहा कि ऐसा केंद्र में डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हो सका है. कहा कि हमारी नई उद्योग नीति की सराहना देश और विदेशों में हो रही है.

सवा आठ लाख करोड़ का मिला है निवेश

निवेशक काफी आकर्षित हो रहे हैं. यहां एआई, सेमीकंडक्टर का काम शुरू हो गया है. सवा आठ लाख करोड़ का निवेश मिला है. यहां पर टीना , लाथियम , गोल्ड, डाय़मंड भी है. हर खनिज पदार्थ उपलब्ध है. यहां सड़क व रेल परिवहन की भी सुविधा है. कहा कि हम लोग लगातार निवेशकों से संपर्क कर रहे हैं. देश के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया में भी निवेशकों से संपर्क किए हैं. निवेशकों को बता रहे हैं कि राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया है. उद्योग-धंधों के लिए यहां अनुकूल वातावरण है. धर्मांतरण कानून पर कहा कि राज्य में देश का सबसे कड़ा कानून बना है. अनुमति मिलने पर ही धर्मांतरण संभव है.

माओवादी से मॉडल बनने तक का सफर, 9 नक्सली महिलाओं ने फैशन शो में किया रैंपवॉक, जलवा देख सभी हैरान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?