Home Top News राहुल गांधी ने उठाया महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुद्दा, दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी ने उठाया महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुद्दा, दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

by Sachin Kumar 14 July 2026, 3:05 PM IST (Updated 15 July 2026, 1:56 PM IST)
14 July 2026, 3:05 PM IST (Updated 15 July 2026, 1:56 PM IST)
Maharashtra TET paper leak Rahul Gandhi

Maharashtra TET Leak : लोकसभा प्रतिपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का मुद्दा उठाया है. उन्होंने मंगलवार को परीक्षा की नई तारीख और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा राहुल ने पेपर लीक से प्रभावित हुए उम्मीदवारों को उम्र में छूट देने की मांग की. TET की परीक्षा 27 जून को होनी थी, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले इसे टाल दिया गया. ठाणे जिले की पुलिस से पता चला था कि प्रश्न-पत्र का कुछ हिस्सा लीक हो गया है, जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों की संख्या 10 हुई

महाराष्ट्र पुलिस ने कुछ और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिससे अब आरोपियों की संख्या 10 हो गई है. इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया की एक पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हो गया और फिर परीक्षा रद्द कर दी गई. अब इसके कारण 6 लाख उम्मीदवार अधर में लटक गया है. पेपर रद्द होने के दो हफ्ते बीत चुके हैं और इसके बाद भी हमारे सामने अभी तक नई तारीख के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक के जिम्मेदार लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और इसका खामियाजा उम्मीदवारों को भुगतना पड़ रहा है.

सरकारी स्कूलों पर घटा अभिभावकों का भरोसा, पिछले 2 सालों में एनरोलमेंट में 86 लाख छात्रों की कमी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जिन लोगों ने कड़ी मेहनत की उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है. राहुल ने अफसोस जताया कि इन उम्मीदवारों ने एक साल तक मेहनत की, फार्म भरे, फीस जमा की और दूर-दराज इलाकों में पेपर भी देने गए. लेकिन अंत में उन्हें बिना किसी अपडेट के इंतजार ही करना पड़ रहा है.

SIT कर रही है इस मामले में जांच

इसी बीच एक अधिकारी ने बताया कि SIT अभी इस पेपर लीक रैकेट के संदिग्ध मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता और सोनू कुमार किशनलाल को पकड़ने के लिए डिजिटली सुरागों को पता लगा रही है. वहीं, अभी तक की जांच के हिसाब से SIT को पता चला है कि यह पूरा रैकेट दिल्ली, आगरा, बिहार और हरियाणा में फैला हुआ है. NEET-UG पेपर लीक की कारण हुए राष्ट्रीय घोटाले के बाद TET पेपर लीक का मामला सामने आया है, जिससे करीब 6 लाख उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं.

News Source: PTI

जीनत अमान ने किया वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन, मोदी सरकार से की खास अपील

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?