Home Top 3 News 2kg आलू के चक्कर में निपट गए यूपी में दारोगा जी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

2kg आलू के चक्कर में निपट गए यूपी में दारोगा जी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

by Arsla Khan 10 August 2024, 6:01 PM IST (Updated 21 August 2025, 6:04 PM IST)
10 August 2024, 6:01 PM IST (Updated 21 August 2025, 6:04 PM IST)
UP Bribe Potatoes : यूपी में एक पुलिसचौकी प्रभारी ने मामले को निपटाने के लिए रिश्वत के तौर पर 5 किलो आलू की मांग कर दी. कन्नौज में रिश्वत के तौर पर आलू मांगने के इस मामले ने एक बार फिर पुलिस विभाग में फैले भ्रष्‍टाचार को उजागर किया है.

UP Bribe Potatoes : यूपी में एक पुलिस चौकी प्रभारी ने मामले को निपटाने के लिए रिश्वत के तौर पर 5 किलो आलू की मांग कर दी. इसका ऑडियो वायरल हुआ तो दारोगा जी सस्पेंड हो गए.

10 August, 2024

UP Bribe Potatoes : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दारोगा (sub-inspector) का घूस मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दारोगा सब्जी विक्रेता से रिश्वत में 5 किलो आलू की डिमांड कर रहा है. ऑडियो सामने आने के बाद SP ने आरोपी दारोगा राम कृपाल को तत्काल सस्पेंड कर दिया. वहीं, जिले में जिसने भी इस ऑडियो को सुना वह पहले तो हंसने लगा, क्योंकि ऐसी डिमांड शायद ही कभी किसी पुलिसवाले ने की हो. हालांकि वायरल ऑडियो में यह पुष्टि नहीं की जा सकती की पुलिसवाले ने आलू की ही रिश्वत मांगी थी या उन्होंने आलू शब्द का उपयोग सिर्फ कोड वर्ड के तौर पर किया था.

सीओ सिटी करेंगे जांच

जब इस मामले की जानकारी जिले के कप्तान अमित कुमार आंनद के पास पहुंची तो उन्होंने मामले में तत्काल जांच कराकर आरोपी चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया था. साथ ही एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक ऑडियो वायरल हो रहा है. दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. आरोपी एसआई के मामले की जांच सीओ सिटी कमलेश कुमार को सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?