Home Top 3 News Abhishek Banerjee ने बताया वो यादगार लम्हा, जब बिग बी के साथ ‘Section 84’ में किया था काम

Abhishek Banerjee ने बताया वो यादगार लम्हा, जब बिग बी के साथ ‘Section 84’ में किया था काम

by Arsla Khan 20 August 2024, 2:55 PM IST (Updated 19 July 2025, 4:26 PM IST)
20 August 2024, 2:55 PM IST (Updated 19 July 2025, 4:26 PM IST)
Abhishek Banerjee ने बताया वो यादगार लम्हा, जब बिग बी के साथ 'Section 84' में किया था काम

Abhishek Banerjee: ‘स्त्री 2’ फेम अभिषेक बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘सेक्शन 84’ में काम करने के अनुभव को साझा किया है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने बिग बी के साथ काम करने के लिए एक झटके में हां कह दिया था.

20 August, 2024

Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी की नई फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है. यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी समेत फिल्म के सभी कैरेक्टर चर्चा में हैं. इस दौरान अभिषेक बनर्जी भी फिल्म की सक्सेस को लेकर काफी खुश नजर आए. साथ ही उन्होंने अपनी लाइफ के कई एक्सपीरियंस भी शेयर किए. इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने फिल्म ‘सेक्शन 84’ को लेकर भी बात की.

शाहरुख और आमिर के साथ भी करना है काम

अभिषेक बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि आज मुझें वो दिन याद है जब अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने फिल्म ‘सेक्शन 84’ में काम किया था. अभिषेक ने कहा कि उन्हें बिग बी को सामने देखकर वो सारी फिल्में याद करने लगे, जिन्हें देख कर वे बड़े हुए थे. अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने उस पल को रिकॉर्ड किया क्योंकि मैं इसे कभी नहीं भूलना चाहता था. इतना ही नहीं अभिषेक बनर्जी ने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी काम करने की इच्छा जाहिर की.

निर्देशक की बात सुने बिना ही कहा – Yes

अभिषेक बनर्जी ने फिल्म ‘सेक्शन 84’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है. इसमें निमरत कौर और डियाना पेंटी ने भी अभिनय किया है. अभिषेक ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत जल्दी हां कह दिया था. निर्देशक रिभु दासगुप्ता ने जैसे ही उन्हें फोन पर बताया कि बिग बी के साथ एक फिल्म बनने जा रही है तो अभिषेक ने पूरी बात सुने बिना ही तुरंत काम करने के लिए हामी भर दी थी.

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?