Home Top 3 News हेमा कमेटी रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला सच आया सामने, शशि थरूर ने कार्रवाई की मांग की

हेमा कमेटी रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला सच आया सामने, शशि थरूर ने कार्रवाई की मांग की

by Rashmi Rani 20 August 2024, 3:01 PM IST (Updated 19 July 2025, 4:27 PM IST)
20 August 2024, 3:01 PM IST (Updated 19 July 2025, 4:27 PM IST)
हेमा कमेटी रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला सच आया सामने, शशि थरूर ने कार्रवाई की मांग की

Hema Committee Report: केरल सरकार की हेमा कमेटी रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सच को उजागर कर दिया है.

20 August, 2024

Hema Committee Report: एक तरफ तो पूरा देश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. दूसरी तरफ सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों की सुरक्षा को बड़े खुलासे किए गए हैं. केरल सरकार की हेमा कमेटी रिपोर्ट ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सच को उजागर कर दिया है. रिपोर्ट में अभिनेत्रियों के साथ यौन उत्पीड़न और कास्टिंग काउच जैसे सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं. वहीं, अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

कांग्रेस सांसद ने केरल सरकार की निंदा की

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में सरकार की देरी की निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला है. शशि थरूर ने कहा कि हेमा कमेटी रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए.

अभिनेत्रियों की स्थिति दयनीय

बता दें कि एक्ट्रेस रंजिनी अभिनेत्रियों की दयनीय स्थिति को लेकर पिछले 5 साल से लड़ाई लड़ रही हैं. उनके नेतृत्व में पेश की गई हेमा कमेटी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि इस इंडिस्ट्री में अभिनेत्रियों के साथ यौन उत्पीड़न, कास्टिंग काउच और शोषण किया जा रहा है. ऐसे में अभिनेत्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ निर्देशक, अभिनेताओं और निर्माताओं का एक गिरोह पूरी इंडस्ट्री पर कंट्रोल करता है. किस फिल्म में किस हीरोइन को लिया जाएगा वो भी ये लोग ही तय करते हैं. अभिनेत्रियों के साथ-साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार आम बात हो गई है.

‘किसी नरक से कम नहीं इंडस्ट्री’

हेमा कमेटी रिपोर्ट में कहा गया कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री स्क्रीन पर ग्लैमर्स से भरपूर दिखती है. लेकिन इसकी सच्चाई ठीक इसके उलट है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री किसी नर्क से कम नहीं है. रिपोर्ट में बताया गया कि जो एक्ट्रेसेज झुकने को तैयार नहीं होतीं, उन्हें इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है. उन्हें इतना डराया और धमकाया जाता है कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भी डरती हैं.

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?