Home Top 2 News जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू

by Rashmi Rani 10 August 2024, 4:09 PM IST (Updated 21 August 2025, 6:03 PM IST)
10 August 2024, 4:09 PM IST (Updated 21 August 2025, 6:03 PM IST)
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान शुरू

Anantnag Encounter : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई.

10 August, 2024

Anantnag Encounter : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. शनिवार को भी अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. सुरक्षा बलों ने इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी, जिससे यहां छिपे हुए आतंकी भाग नहीं सकें.

तलाशी दल पर की गई गोलीबारी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आतंकियों द्वारा तलाशी दल पर गोलीबारी की गई. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग में गोलीबारी अब भी जारी है. उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, क्योंकि यह संचार की कमी वाला वन क्षेत्र है. हालांकि हम लगातार नजर बनाए हुए हैं.

4 आतंकियों का स्केच जारी

दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को 4 आतंकियों का स्केच जारी किया है. चारों आतंकियों को कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में ‘ढोक’ में देखा गया था. पुलिस ने इनके बारे में जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. बता दें कि 4 आतंकियों ने मछेरी के सुदूर जंगली इलाके में सेना के गश्ती दल पर हमला किया था. इस हमले में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित पांच सैनिक शहीद हो गए थे.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?