Home ट्रेडिंग Arunachal Pradesh के 2 युवक दो साल से लापता, परिजनों ने चीनी सेना पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- PLA ने रची साजिश

Arunachal Pradesh के 2 युवक दो साल से लापता, परिजनों ने चीनी सेना पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- PLA ने रची साजिश

by Live Times 4 August 2024, 6:28 PM IST (Updated 2 August 2025, 1:06 PM IST)
4 August 2024, 6:28 PM IST (Updated 2 August 2025, 1:06 PM IST)
Arunachal Pradesh के 2 युवक दो साल से लापता, परिजनों ने चीनी सेना पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- PLA ने रची साजिश

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के दो युवक बटेलम टिकरो और बैंसी मन्यु पिछले 2 साल से लापता हैं. दोनों युवक चगलागाम में जड़ी-बूटी लेने गए थे.

04 August, 2024

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. चीन सीमा के नजदीक से 2 साल पहले अरुणाचल प्रदेश के लापता हुए 2 युवकों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. इन युवकों का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है, मगर फिर भी निराशा ही हाथ लगी है. वहीं दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक चीनी सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की हिरासत में हैं, लेकिन चीनी सेना ने उनकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है.

जड़ी-बूटी लेने गए थे युवक

न्यूज एजेंसी PTI से मिली जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के दो युवक एक 35 वर्षीय बटेलम टिकरो और उनका चचेरे भाई 37 वर्षीय बैंसी मन्यु 19 अगस्त 2022 को अंजॉ जिले के चगलागाम में औषधीय जड़ी-बूटी की तलाश में गए हुए थे. इस दौरान वह चीन से लगी सीमा के नजदीक पहुंच गए. इसके बाद से वह दोनों युवक लापता बताए जा रहे हैं. गांव वालों के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार 24 अगस्त को चीन सीमा के पास देखा गया था.

चीनी सेना के हिरासत में हैं दोनों भाई

समाचार एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए बटेलम टिकरो के भाई दिशांसो चिकरो ने बताया कि मुझे पता चला है कि उन्हें चीनी सेना ने हिरासत में लिया है. उन्होंने अपने भाइयों के बारे में जानकारी लेने के लिए कई बार स्थानीय सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया. उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना ने अपने चीनी समकक्षों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. अंजॉ विधायक दसांगलू पुल (Dasanglu Pul) ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों चीन से सटी सीमा पर जड़ी बूटियों की तलाश में गए थे और तभी से लापता हैं. उन्होंने कहा कि चीन ने अभी तक यह स्वीकार नहीं किया है कि दोनों युवक उनकी हिरासत में हैं या नहीं, मगर मुझे जानकारी मिली है कि दोनों युवक अब भी जिंदा हैं.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?