Home Top News दर्शन कर लौट रहे युवकों के घर पसरा मातम : पुल की दीवार से टकराई कार, चार युवकों की मौत

दर्शन कर लौट रहे युवकों के घर पसरा मातम : पुल की दीवार से टकराई कार, चार युवकों की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 8 November 2026, 4:13 PM IST
8 November 2026, 4:13 PM IST
दर्शन कर लौट रहे युवकों के घर पसरा मातम : पुल की दीवार से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Karnataka Accident: कर्नाटक के यादगीर जिले में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. कर्नाटक के यादगीर जिले के शाहपुर तालुक में इब्राहिम DBL कैंप के पास शनिवार देर रात सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. उनकी कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन चेन्नई-सूरत एक्सप्रेसवे की एक दीवार से टकरा गई. यह हादसा रात 11 से 11:30 बजे के बीच हुआ, जब चार युवक कार से जेवर्गी से यादगीर की ओर जा रहे थे.

टक्कर के बाद चकनाचूर हो गई कार

बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई और छह लेन वाले एक्सप्रेसवे के किनारे बन रहे एक पुल से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. हादसे में ड्राइवर गुरुराज सुरेश चव्हाण (29) और अगली सीट पर बैठे यात्री रेड्डी बामला राठौड़ (33) की मौके पर ही मौत हो गई. पीछे बैठे दो यात्री गोविंदा सिथ्या चव्हाण (28) और कुमार रामू राठौड़ (26) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से यादगीर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 1:20 बजे उनकी भी मौत हो गई. ये चारों लोग लंबानी समुदाय के थे और यादगीर तालुक के अलग-अलग बस्तियों के रहने वाले थे.

ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में मृतक रेड्डी राठौड़ के भाई मांग्या बामला राठौड़ ने आरोप लगाया कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि ड्राइवर गुरुराज बहुत तेज़ गति से और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिससे कार पर से उसका नियंत्रण हट गया. शाहपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यादगीर के पुलिस अधीक्षक पृथ्वीक शंकर ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां का मुआयना किया.

भवानी देवी का दर्शन करने गए थे चारों युवक

पृथ्वीक शंकर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस के अनुसार, चारों युवक शनिवार को महाराष्ट्र के तुलजापुर स्थित भवानी देवी मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिसके कारण कार पुल की दीवार से जा टकराई. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि शाहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.

मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदलीं : सीतापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 की मौत, 7…

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?