त्योहारों पर दिखना है ट्रेडिशनल और स्टालिश, तो ये साड़ियां आपके देंगी शानदार लुक

त्योहारों पर दिखना है ट्रेडिशनल और स्टालिश, तो ये साड़ियां आपके देंगी शानदार लुक

22 June 2026

त्योहारों पर दिखना है ट्रेडिशनल और स्टालिश, तो ये साड़ियां आपके देंगी शानदार लुक.

चैलेंजिंग 

जुलाई के मौसम में उमस, गर्मी और कभी भी होने वाली बारिश के बीच सही साड़ी चुनना थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है. ऐसे में जरूरत होती है ऐसी साड़ी की, जो देखने में खूबसूरत हो, पहनने में कंपर्टेबल हो .

अच्छे ऑप्शन

अगर आप भी त्योहारों के मौके पर कुछ खास पहनने की सोच रही हैं, तो ये साड़ियां स्टाइल्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.

कॉटन साड़ी

रथ यात्रा जैसे लॉन्ग और बिजी डे के लिए कॉटन साड़ी सबसे बढ़िया रहती है. ये लाइटवेट होती है. उमस भरे मौसम में भी कंफर्टेबल रहती है. हैंडब्लॉक प्रिंट वाली कॉटन साड़ियां खास तौर पर त्योहारों के टाइम डिमांड में रहती है.

लिनेन साड़ी

अगर आप ट्रेडिशनल अंदाज के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो लिनेन साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है. न्यूट्रल शेड्स या ज्वेल टोन कलर्स वाली लिनेन साड़ियां बहुत ही एलिगेंट दिखती हैं. एक स्टाइलिश ब्लाउज के साथ आप भी अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बना सकती हैं.

हैंडलूम साड़ी

भारतीय त्योहारों और हैंडलूम साड़ियों का रिश्ता काफी खास है. बंगाल कॉटन, केरल कसावु या महेश्वरी जैसी हल्की हैंडलूम साड़ियां रथ यात्रा के लिए परफेक्ट रहती हैं. ये साड़िया ट्रेडिशनल भी लगती हैं और पूरे दिन पहनने में कंफर्टेबल भी रहती हैं.

चंदेरी साड़ी

अगर आप कम मेहनत में रॉयल लुक चाहती हैं, तो चंदेरी साड़ी से अच्छा ऑप्शन मिलना मुश्किल है. सिल्क और कॉटन के कॉम्बिनेशन से बनी ये साड़िया काफी लाइटवेट होती है.

ऑर्गेंजा साड़ी

रथ यात्रा के बाद होने वाले फैमिली फंक्शन या शाम की छोटी-बड़ी गेट-टुगेदर के लिए ऑर्गेंजा साड़ी बेहतरीन रहती है. ये काफी हल्की होने के साथ-साथ अट्रैक्टिव भी लगती है.

बनारसी कॉटन साड़ी

बनारसी साड़ी आपको परफेक्ट रॉयल लुक दे सकती है. हालांकि, गर्मी में हैवी बनारसी साड़ियां पहनना ईजी नहीं होता. ऐसे में बनारसी कॉटन या हल्की सिल्क-कॉटन बनारसी साड़ियां अच्छा ऑप्शन रहती हैं.

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?