कांजीवरम साड़ियों का है मार्केट में जलवा, एक्ट्रेस से लें एथनिक लुक्स का आइडिया

कांजीवरम साड़ियों का है मार्केट में जलवा, एक्ट्रेस से लें एथनिक लुक्स का आइडिया

30 May 2026

कांजीवरम साड़ियों का है मार्केट में जलवा, एक्ट्रेस से लें एथनिक लुक्स का आइडिया.

एथनिक फैशन

भारतीय फैशन की बात हो और साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. साउथ सिनेमा की एक्ट्रेसेस अपने शानदार एथनिक फैशन सेंस के लिए दुनियाभर में पसंद की जाती हैं.

फंक्शन

फिल्म का प्रमोशनल इवेंट हो, शादी का फंक्शन या कोई बड़ा अवॉर्ड शो, उनका हर लुक ट्रेडिशन और ग्लैमर का खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है.

क्लासी अपील

साउथ इंडियन फैशन की सबसे बड़ी खासियत है उसकी रॉयल और क्लासी अपील. यहां की एक्ट्रेस अक्सर कांजीवरम सिल्क साड़ी, मैसूर सिल्क और पोचमपल्ली जैसी ट्रे़डिशनल साड़ियों में नजर आती हैं.

हाफ साड़ी

साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस का हाफ साड़ी लुक भी काफी पॉपुलर है. इसे लंगा वोनी या पवाड़ा धवानी कहा जाता है. ये तीन हिस्सों वाला आउटफिट होता है जिसमें लंबी स्कर्ट, फिटेड ब्लाउज और दुपट्टे की ड्रेपिंग शामिल होती है.

ट्रेडिशनल और मॉर्डन

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो साउथ स्टार्स के अनारकली लुक्स भी शानदार लगते हैं. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक बन या लंबी चोटी वाला हेयरस्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है.

परफेक्ट जूलरी

साउथ इंडियन फैशन सिर्फ आउटफिट तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि उनकी ट्रेडिशनल जूलरी भी पूरे लुक की जान होती है. माथे से कानों तक जुड़ने वाला ‘माटल’, ट्रेडिशनल झुमके यानी ‘जिमिकी’, टेंपल डिजाइन वाले लंबे गोल्ड नेकलेस और कमरबंद यानी ‘ओड्डियानम’ उनके स्टाइल को अलग पहचान देते हैं.

हेयरस्टाइल

हेयरस्टाइल की बात करें तो साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस अक्सर गजरे से सजी लंबी चोटी या क्लासिक बन में नजर आती हैं. चमेली के फूलों से सजा ये हेयरस्टाइल पूरे लुक में ट्रेडिशनल चार्म एड कर देता है.

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?