वेडिंग फंक्शन में बढ़ानी है अपनी चमक तो बनाए ऐसी Hair Accessories, महारानी की तरह दिखेगा लुक

वेडिंग फंक्शन में बढ़ानी है अपनी चमक तो बनाए ऐसी Hair Accessories, महारानी की तरह दिखेगा लुक

25 Oct 2025

वेडिंग फंक्शन में बढ़ानी है अपनी चमक तो बनाए ऐसी Hair Accessories, महारानी की तरह दिखेगा लुक.

हैंडक्राफ्टेड हेयर एक्सेसरी

रॉयल टच के साथ हाई फैशन लुक के लिए आप हैंडक्राफ्टेड हेयर एक्सेसरी भी खरीद सकती हैं. रोज़ गोल्ड बेस, पेस्टल क्रिस्टल्स, पर्ल और चमकते ज़िरकॉन से सजी ये एक्सेसरी आपकी चोटी या पोनीटेल को ग्लैमरस ट्विस्ट देगी.

आर्टिफिशियल गजरा

मोगरे की खुशबू, सबको अच्छी लगती है. हालांकि, आप बिना मुरझाने वाला यानी आर्टिफिशियल गजरा भी ले सकती हैं. मेटल से बना मॉर्डन गजरा असली फूलों वाली फील देता है, लेकिन बिना किसी इंझट के.

हेयर चेन

गोल्ड प्लेटेड चेन हेयर एक्सेसरीज़ में नया ट्रेंड बनी हुई हैं. कलरफुल इनैमल डिटेलिंग इन्हें फेस्टिव और वेडिंग सीज़न की जान बनाती है. इन्हें किसी भी हेयरस्टाइल में लगाया जा सकता है, जैसे बन, ओपन हेयर या फिर ब्रेड में.

हेयर क्लिप

हाफ मून शेप वाली ये क्लिप्स हैं पुराने जमाने की याद दिलाती हैं. हालांकि, इस तरह की हेयर एक्सेसरीज अब फिर से फैशन में आ चुकी है.

पर्ल मैजिक

ये पर्ल ब्रेड आपके लुक में हमेशा एक सॉफ्ट रोमांटिक एंगल एड कर देती है. लाइटवेट होने की वजह से आप इसे पूरे दिन आराम से पहन सकती हैं.

राजस्थानी टच

अगर आपको राजस्थानी आर्ट पसंद है तो, ये पोल्की सेंटरपीस आपके लिए ही है. चेन वाली हेयर पिन आपके हर लुक को परफेक्ट बनाने का काम करेगी.

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?