Home Latest News & Updates कमरा नंबर 201, कई दिनों का ठहराव और फिर खामोशी… होटल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

कमरा नंबर 201, कई दिनों का ठहराव और फिर खामोशी… होटल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

by Sachin Kumar 2 October 2026, 3:11 PM IST
2 October 2026, 3:11 PM IST
UP Bahraich hotel woman and partner hanging

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. दोनों पिछले नौ दिनों से होटल में ठहरे हुए थे. गुरुवार को कमरे से कोई गतिविधि नजर नहीं आने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, जहां दोनों के शव पंखे से लटके मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

22 सितंबर को किया था चेक इन

ये पूरा मामला बहराइच के होटल अवध कैलाश का है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नोएडा की रहने वाली 46 वर्षीय शादीशुदा महिला और श्रावस्ती के रहने वाले उसके 27 साल के साथी के शव होटल के कमरे में लटके हुए मिले. दोनों ने 22 सितंबर को कोतवाली नगर इलाके के एक होटल में पति-पत्नी बनकर चेक-इन किया था. सिटी सर्कल ऑफिसर नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि होटल संचालक ने गुरुवार शाम पुलिस को सूचना दी कि सुबह से कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी है.

बेंगलुरु में 19 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, कॉलेज से बाहर बुलाकर बदमाशों ने घोपा चाकू

वीडियोग्राफर की मौजूदगी में कमरा खोला

नारायण दत्त मिश्रा ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों और होटल संचालक के साथ पहुंची टीम ने वीडियोग्राफर की मौजूदगी में कमरा खोला. जहां पर टीम ने देखा कि दोनों के शव लटके हुए पाए गए. इसके बाद मौके पर तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई. नारायण ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ चीजें क्लियर होंगी.

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा

उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है. मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. कोतवाली नगर स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों के बीच संबंध थे और महिला के परिवार ने पुलिस की जानकारी दी थी कि रिंकू उसे नोएडा से ले गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिंकी शादीशुदा थी और दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी.

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उनके कथित आत्महत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस वालों के बयान, मोबाइल फोन कॉल की डिटेल और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है ताकि मौत की परिस्थितियों को पता लगाया जा सके.

शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद मंदिर परिसर में ही जला दिया शव

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?