Home शिक्षाCareer UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें सिलेबस, पासिंग नंबर और पूरी चयन प्रक्रिया

UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें सिलेबस, पासिंग नंबर और पूरी चयन प्रक्रिया

by Neha Singh
0 comment
UP Police Constable Recruitment (1)

UP Police Constable Recruitment: UPPRPB ने कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यहां जानें परीक्षा की हर डिटेल.

4 February, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है. उत्तर प्रदेश रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा तीन दिन आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के जरिए 32,679 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी. यहां जानें परीक्षा कब होगी, परीक्षा का सिलेबस क्या है और चयन प्रक्रिया क्या है.

इन पदों पर हो रही भर्ती

UPPRPB ने 32,679 कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, जिसमें कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला), कांस्टेबल PAC/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), कांस्टेबल स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला कांस्टेबल, कांस्टेबल माउंटेड पुलिस (पुरुष), जेल वार्डर (पुरुष), और जेल वार्डर (महिला) शामिल हैं. कांस्टेबल पदों के लिए 30 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे.

UP Police Constable Recruitment

परीक्षा की तारीख, पैटर्न और पासिंग नंबर

UPPRPB के शेड्यूल के मुताबिक 8,9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी. हर दिन दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल 2 नंबर को होगा यानी परीक्षा के कुल नंबर 300 होंगे. नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा का समय 2 घंटे को होगा. वहीं सिलेबस की बात करें तो, परीक्षा में सामान्य ज्ञान , सामान्य हिंदी , संख्यात्मक व मानसिक योग्यता और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे. हर कैटेगरी के लिए पासिंग नंबर पहले से निर्धारित हैं.

जनरल: 30 फीसदी (यानी 300 में से 90 नंबर )
EWS: 25 फीसदी (यानी 300 में से 75 नंबर)
OBC: 25 फीसदी (यानी 300 में से 75 नंबर)
SC/ST: 20 फीसदी (यानी 300 में से 60 नंबर)

चयन प्रक्रिया

बता दें, कांस्टेबल भर्ती कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसके बाद फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद आखिर में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा. सभी चरण पूरे करने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिना NEET पास किए भी मेडिकल सेक्टर में बना सकते हैं करियर; एक नहीं, आपके पास हैं कई ऑप्शन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?