Israel Attack in Gaza : इजराइल ने गाजा में एक बार फिर गोलीबारी की. इस हमले में 17 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
Israel Attack in Gaza : इजराइल ने एक बार फिर से गाजा में गोलीबारी की है. बुधवार को इजराइल के हमले में 17 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इस हमले को लेकर इजराइल ने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक इजराइली सैनिक भी घायल हो गया. इसी बीच फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइट (PRCS) का कहना है कि राफा क्रांसिंग के जरिए मरीजों और घायलों को निकालने वाली जो मंजूरी मिली थी उसे भी रद्द कर दिया गया है.
गोली मारकर महिला की हत्या
वहीं, स्थानीय और मेडिकल सूत्रों के अनुसार, गाजा पट्टी में मंगलवार की शाम को इजराइली कब्जे वाली सेना ने एक फिलिस्तीनी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. साथ ही एक बच्चे की चोट लगने की वजह से मौत हो गई. इसके अलावा एक दूसरी घटना में मोहम्मद शेहदा अबू हदायद नाम के एक बच्चे की मौत हो गई, जिसने बीते दिनों पहले गाजा पट्टी के दक्षिण में खान यूनिस के अल-मवासी इजराइली बमबारी के दौरान चोट लग गई थी.
71 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 के बाद गाजा में जारी इजराइली हमले में अभी तक 71,800 लोगों की मौत हो चुकी है और 171,555 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. दूसरी तरफ पिछले साल के सीजफायर के तहत राफा क्रॉसिंग को खोलने के बाद गाजा में वापस जाने वाले कुछ लोगों में शामिल फिलिस्तीनियों को घर लौटने के बाद इजराइली सेना ने आंख पर पट्टी बांधी और हथकड़ी लगाकर पूछताछ की.
ये 10 अक्टूबर, 2025 को लागू हुए सीजफायर के बाद फिलिस्तीनियों की मौत हे, जिसमें इजराइली हमले में कई लोगों की जान चली गई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि डील लागू होने के बाद से इजराइली गोलीबारी में 530 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि येलो लाइन के साथ कलेक्शन पॉइंट बनाए हैं और यह वह इलाका है जहां पर हमास से उम्मीद की जा रही है कि वह ट्रंप की मध्यस्थता वाले सीजफायर प्लान के तहत इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स को अपने हथियारों को सौंप देगा. दूसरी तरफ हमास ने हथियार को सौंपने के लिए मना कर दिया है, क्योंकि उसका कहना है कि इजराइल का लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है.
बीते हमले में गई 30 लोगों की जान
आपको बताते चलें कि पिछले महीने गाजा पर इजराइल ने हवाई हमले किए. इन हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे. ये हमला खान यूनिस के दक्षिणी इलाके में किया गया था. इजराइली सेना का कहना है कि हमास ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया.
यह भी पढ़ें- ‘देखो, एक गद्दार यही से गुजर रहा…’ केंद्रीय राज्य मंत्री और राहुल गांधी के बीच हुई नोकझोंक, देखें वीडियो
