Student-Teacher Dispute: गुजरात के पंचमहल जिले में एक छात्र की हरकत से गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार हो गया. एस जे दवे हाई स्कूल में कक्षा 12 की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान एक छात्र ने अनुशासनहीनता की सारी हदें पार कर दीं.
Student-Teacher Dispute: गुजरात के पंचमहल जिले में एक छात्र की हरकत से गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार हो गया. एस जे दवे हाई स्कूल में कक्षा 12 की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान एक छात्र ने अनुशासनहीनता की सारी हदें पार कर दीं. कक्षा 12 की प्रारंभिक परीक्षा में छात्र देर से पहुंचा. इस पर शिक्षिका ने देर से आने का कारण पूछा और फटकार लगा दी. इससे गुस्साए छात्र ने शिक्षिका पर दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए. इस घटना से छात्रों में हड़कंप मच गया. छात्र ने शिक्षिका से कहा कि घर पर मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, तो तुम कौन होती हैं मुझसे सवाल करने वाली? पुलिस ने बताया कि बाद में छात्र अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ स्कूल परिसर में लौटा और अकेली रहने वाली शिक्षिका को मारने की धमकी दी. 24 जनवरी को हुई थप्पड़ मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद बवाल मच गया.
परीक्षा में देर से पहुंचने पर पड़ी थी डांट
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 फरवरी को एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की. पुलिस निरीक्षक अंकुर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया और घटनाक्रम को स्पष्ट रूप से समझने के लिए अपराध का पुनर्निर्माण (crime reconstruction) किया. पुलिस का कहना है कि यह कदम घटना की पूरी जानकारी जुटाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. पुलिस निरीक्षक चौधरी ने बताया कि 18 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जिसने शुक्रवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया. पुलिस ने बताया कि मोहम्मद खान अंसारी नाम का यह छात्र 24 जनवरी को कक्षा 12 की दूसरी प्रारंभिक परीक्षा में देर से पहुंचा.
पुलिस कर रही घटना की जांच
जब महिला निरीक्षक ने देरी का कारण पूछा, तो उसने कहा कि घर पर मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, तो तुम कौन होती हो मुझसे सवाल करने वाली? छात्र ने शिक्षिका के गाल पर थप्पड़ मारा, उन्हें धक्का दिया और कक्षा से भाग गया. पुलिस ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के पिता ने उसी दिन शिक्षिका और प्रभारी प्रधानाचार्य विपुल पाठक से माफी मांगी. हालांकि 27 जनवरी को छात्र अपने पिता और 20 लोगों के साथ स्कूल परिसर में वापस आया. पुलिस ने बताया कि उसने शिक्षिका से कहा कि वह कस्बे में अकेली रहती हैं और उन्हें मारने की धमकी दी. आरोपी छात्र ने दावा किया कि वह अपने साथियों के साथ शिक्षिका और स्कूल स्टाफ से माफी मांगने आया था. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
ये भी पढ़ेंः ओबेरॉय हत्याकांड : गैंगस्टर जोगा फोलरीवाल समेत 4 लोगों पर केस दर्ज; पुलिस ने बताई वजह!
News Source: Press Trust of India (PTI)
